Home Latest News & Updates “बच्ची नहीं दूंगा..”, 8 महीने की मासूम को लेकर झगड़ा, ससुर ने दिया धक्का, बहू की मौत

“बच्ची नहीं दूंगा..”, 8 महीने की मासूम को लेकर झगड़ा, ससुर ने दिया धक्का, बहू की मौत

by Neha Singh 31 July 2026, 10:52 AM IST (Updated 31 July 2026, 11:41 AM IST)
31 July 2026, 10:52 AM IST (Updated 31 July 2026, 11:41 AM IST)
Virar Woman Death

Virar Woman Death: महाराष्ट्र के पालघर में घरेलु झगड़े के कारण एक महिला की जान चली गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के विरार में आठ महीने के बच्चे को लेकर हुए घरेलू झगड़े में गुरुवार सुबह उसकी मां की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि 28 साल की महिला, जिसका नाम प्राची कल्पेश पाटिल है, के सिर में गंभीर चोट आई, जब उसके ससुर ने कथित तौर पर उसे फर्श पर धक्का दे दिया. आरोपी सुसर गणपत पाटिल (60) को गिरफ्तार कर लिया गया.

बच्ची के कारण हुआ झगड़ा

पुलिस ने कहा, “विरार पश्चिम में एकवीरा मंदिर के पास नारिंगी गांव की रहने वाली प्राची को उसके ससुर परेशान कर रहे थे. लगातार झगड़े से परेशान होकर, उसका भाई विशाल अनंत पाटिल आज सुबह उसे मायके ले जाने के लिए घर आया था.” अधिकारी ने आगे कहा, “उसकी आठ महीने की बेटी अपने ससुर के कंधे पर आराम कर रही थी. जब प्राची बच्ची को गोद में लेने के लिए आगे बढ़ी, तो आरोपी गणपत पाटिल ने बच्ची को देने से मना कर दिया. इस पर बहस हुई, जिसके दौरान उसने प्राची को धक्का दिया, जिससे उसका सिर टाइल वाले फर्श पर लग गया.”

अस्पताल में मौत

अधिकारी ने आगे कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद, डिप्टी कमिश्नर ऑफृ पुलिस (जोन 3) शशिकांत बोराटे, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुनील जयभाये, सीनियर इंस्पेक्टर प्रकाश कवाले और सब-इंस्पेक्टर नवनाथ कदम जांच के सिलसिले में घर गए. मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर, बोलिंज पुलिस स्टेशन में गणपत पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या, आपराधिक धमकी और दूसरे अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया.

ससुर को कोर्ट में पेश किया जाएगा

सीनियर इंस्पेक्टर प्रकाश कवाले ने कहा कि उसे शुक्रवार सुबह वसई सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा. एक अन्य घटना में बुलढाणा जिले से सामने आई है. स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के जिला अध्यक्ष ने सीधे बैंक मैनेजर के कान पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के जिला अध्यक्ष का नाम अमोल पाटिल है. उसने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर शिवाजी कड़ ने कर्ज माफी लिस्ट के बारे में पूछताछ करने गए किसानों को गोलमोल जवाब दिए. इस बात से गुस्सा होकर अध्यक्ष ने बैंक मैनेजर को थप्पड़ मार दिया. बैंक मैनेजर शिवाजी कद ने इस संबंध में खामगांव शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बकरी के चक्कर में आदमी हलाल! चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की ‘दिलदार’ की हत्या

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?