Stock Market Updates: शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही निवेशकों की चिंता बढ़ गई. बुधवार को अच्छी बढ़त के बाद गुरुवार को बाजार ने अचानक यू-टर्न लिया और सेंसेक्स करीब 700 अंक तक फिसल गया. निफ्टी भी 23,200 के आसपास आ गया. बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा देखने को मिला. वहीं, इंडिया विक्स में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी ने बाजार में बढ़ी हुई टेंशन का हिंट दिया. सुबह करीब 11:26 बजे सेंसेक्स 700 अंक यानी 0.94 प्रतिशत गिरकर 74,128 के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,216 के करीब था. बाजार का मूड कितना कमजोर था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 1,409 शेयर बढ़त में थे, जबकि 2,283 शेयर गिरावट में थे.
बैंकिंग शेयरों ने तोड़ी बाजार की कमर
गुरुवार के कारोबार में प्राइवेट बैंक्स सबसे ज्यादा दबाव में नजर आए. प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 1.84 फीसदी की गिरावट रही. वहीं, बैंक निफ्टी 1.64 प्रतिशत नीचे था. मेटल स्टॉक्स में भी करीब 1.12 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली. दूसरी तरफ मिडकैप इंडेक्स करीब 1.29 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.69 फीसदी नीचे रहा. हालांकि, रिएलिटी और फार्मा सेक्टर ने बाजार की गिरावट को कुछ राहत दी. एक्सिस बैंक के शेयरों में भी खास कमजोरी देखने को मिली. शेयर करीब 3.63 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 रुपये पर आ गया. ये करीब दो महीनों में शेयर की सबसे बड़ी गिरावट बताई गई. वहीं, Mahiमहिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ करीब 3.46 प्रतिशथ टूट गया. इसके अलावा मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज़ में तो बिकवाली और तेज रही. शेयर करीब 9.99 प्रतिशत गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया.
Stock Market में फिर लाल निशान! Sensex और Nifty धड़ाम; IT शेयरों की पिटाई ने बिगाड़ा मामला
टाटा कंज्यूमर का बुरा हाल
गुरुवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर ने भी सबका ध्यान खींचा. शेयर NSE पर 983.50 रुपये के 52 वीक लो तक पहुंच गया. बाद में ये करीब 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 984.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. कुछ औऱ शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा. बजाज होल्डिंग्स करीब 2 प्रतिशत गिरा, स्वीगी करीब 2.01 प्रतिशत नीचे आया. वहीं, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ के शेयर में करीब 2.02 फीसदी की कमजोरी रही. सुज़लॉन एनर्जी करीब 3.28 फीसदी गिरकर 41 रुपये के आसपास आ गया. इसके अलावा AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में करीब 4.32 फीसदी की गिरावट रही.
कुछ शेयरों में खरीदारी
बाजार पूरी तरह लाल होने के बावजूद कुछ शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. फीनिक्स मिल्स और ITC होटल्स दोनों के शेयर करीब 2.09 प्रतिशत चढ़े. इप्का लैबोरेटरीज में भी करीब 2.02 प्रतिशत की तेजी रही. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी SAIL के शेयर में भी 2.64 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. SBI लाइफ़ इंश्योरेंस करीब 0.63 फीसदी ऊपर था. कॉनकॉर्ड बायोटेक को लेकर भी खबर रही. कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है. हालांकि, खबर के बावजूद शेयर करीब 3.93 प्रतिशत गिरकर 1,498 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था.
रुपये की कमजोर शुरुआत
भारतीय रुपया भी गुरुवार को दबाव में नजर आया. डॉलर के मुकाबले रुपया 95.83 पर खुला. वहीं, पिछले ट्रेडिंग सेशन में ये 95.74 पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने भी रुपये और भारतीय शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला. डॉलर इंडेक्स करीब 101.1 के स्तर पर बना रहा, जबकि यूरो और ब्रिटिश पाउंड पर दबाव देखने को मिला. इसके अलावा गुरुवार को सोने की कीमतों में ज्यादा हलचल नहीं रही. स्पॉट गोल्ड करीब 0.1 प्रतिशत नीचे 4,281.98 डॉलर प्रति औंस पर था. अमेरिका में दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स भी लगभग स्थिर रहे. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार की तेज उछाल के बाद गुरुवार को थोड़ी नरमी आई. कच्चा तेल करीब 0.9 फीसदी गिरकर 102.13 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 0.7 फीसदी नीचे 91.56 डॉलर प्रति बैरल पर था.
Stock Market की 4 दिन की तेजी पर ब्रेक! नीचे बंद हुए Sensex और Nifty; इन शेयरों ने बढ़ाई चिंता
