Home Latest News & Updates Stock Market Today: सेंसेक्स में 360 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 24500 के नीचे

Stock Market Today: सेंसेक्स में 360 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 24500 के नीचे

by Amit Dubey 11 August 2026, 10:10 AM IST (Updated 11 August 2026, 11:35 AM IST)
11 August 2026, 10:10 AM IST (Updated 11 August 2026, 11:35 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेश शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज मंगलवार को मार्केट में गिरावट देखी जा रही है. शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

आइए अब जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट देखी गई है.

सेंसेक्स में 360 अंकों से अधिक की गिरावट

शुरुआत हम शीर्ष 30 शेयरों वाले सेंसेक्स से करेंगे. बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 78,542.44 के लेवल पर बंद हुआ था. आज यह लाल निशान में 78,509.77 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला. 9 बजकर 41 मिनट पर इसमें 0.47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 365.73 अंक लुढ़कर लाल निशान में 78,176.71 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

टाइटन समेत इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट दर्ज की गई. 9 बजकर 40 मिनट पर टाइटन में 1.29 फीसदी का उछाल दिखा और यह हरे निशान में 5163.75 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एचसीएल टेक में 1.09 फीसदी की तेजी दिखी. इसके अलावा इंफोसिस में 0.63 फीसदी की तेजी, मारुति में 0.15 प्रतिशत का उछाल, टीसीएस में 0.05 फीसदी की तेजी और अडाणी पोर्ट्स हरे निशान में 1679.95 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

गिरावट वाले शेयर

गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इंडिगो में 1.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 5250.95 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एक्सिस बैंक में 1.45 फीसदी की सुस्ती, भारती एयरटेल में 1.14 फीसदी की गिरावट, इटरनल में एक फीसदी की गिरावट, बजाज फाइनेंस में 0.91 प्रतिशत की सुस्ती और पावर ग्रिड में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी का हाल

अब बात शीर्ष 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. इसमें 9 बजकर 37 मिनट पर 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 94.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,489.50 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. आज मंगलवार को निफ्टी की ओपनिंग लाल निशान में 24,575.10 के लेवल पर हुई. बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 24,583.80 के स्तर पर बंद हुआ था.

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को बाजार के बेंचमार्क सूचकांक मामूली रूप से ऊपर बंद हुए, सेंसेक्स 43 अंक से अधिक चढ़ा और निफ्टी सपाट रहा.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 43.27 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 78,542.44 पर बंद हुआ. दिन के दौरान, इसने 78,676.98 का ​​उच्च और 78,298.92 का निम्न स्तर छुआ, जिसमें 378.06 अंकों का उतार-चढ़ाव आया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली रूप से 13.15 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,583.80 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पैक से टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और इंफोसिस प्रमुख विजेताओं में शामिल थे. वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटरनल, एनटीपीसी, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ने वालों में शामिल थे.

भू-राजनीतिक तनाव से शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स व निफ्टी लुढ़के; जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?