Home Top News भू-राजनीतिक तनाव से शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स व निफ्टी लुढ़के; जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

भू-राजनीतिक तनाव से शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स व निफ्टी लुढ़के; जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

by Amit Dubey 10 August 2026, 10:21 AM IST (Updated 10 August 2026, 10:22 AM IST)
10 August 2026, 10:21 AM IST (Updated 10 August 2026, 10:22 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है.

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते हैं ताजा अपडेट.

सेंसेक्स और निफ्टी का अपडेट

आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 19.38 अंक गिरकर 78,479.79 पर आ गया. 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 5.10 अंक गिरकर 24,567.45 पर आ गया. बाद में कारोबार के दौरान, BSE बेंचमार्क 158.62 अंक गिरकर 78,340.55 पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से इटरनल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), पावरग्रिड, NTPC और भारती एयरटेल गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे. वहीं, टाइटन, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे.

मार्केट की चाल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत बढ़कर 84.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच एक्सपर्ट और एक्सिस डायरेक्ट के अनुसंधान प्रमुख राजेश पलविया ने कहा, “कच्चे तेल की ऊंची कीमतें एक प्रमुख जोखिम बनी हुई हैं. ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल फिर से खोलने से इनकार करने के बाद ब्रेंट क्रूड लगातार तीसरे सत्र में बढ़कर लगभग 84.4 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि वीकेंड में खाड़ी जहाजों पर हुए हमलों ने भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को ऊंचा बनाए रखा है.”

वहीं, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजार का माहौल थोड़ा सकारात्मक है. सकारात्मकता का मुख्य कारण पहली तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे हैं. इस सप्ताह आय रिपोर्ट जारी होने का सत्र समाप्त होने के साथ ही, अधिकांश कंपनियों ने उम्मीदों से बेहतर आय वृद्धि दर्ज की है.”

अन्य बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों की बात करें तो इनमें, दक्षिण कोरिया का KOSPI, जापान का Nikkei 225 सूचकांक, शंघाई का SSE कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का Hang Seng सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार तेजी से कारोबार कर रहे हैं, जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी दोनों 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ क्षेत्रीय इक्विटी के लिए एक सकारात्मक पृष्ठभूमि प्रदान कर रहे हैं.”

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से चार का बढ़ा मार्केट कैप, जानें किसे कितना हुआ मुनाफा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?