Home Latest News & Updates शव को बाइक पर लेकर ड्रामा करते रहे पिता-पुत्र, खुद ही की बेटी की हत्या! ऑनर किलिंग का यह मामला चौंका देगा

शव को बाइक पर लेकर ड्रामा करते रहे पिता-पुत्र, खुद ही की बेटी की हत्या! ऑनर किलिंग का यह मामला चौंका देगा

by Nikul Patel 9 September 2026, 10:10 AM IST
9 September 2026, 10:10 AM IST
Ahmedabad Daughter Murder

Ahmedabad Daughter Murder: अहमदाबाद शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई. युवती का एक युवक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है. मृतका की पहचान सोफिया के रूप में बताई जा रही है. आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद परिवार के लोग नाराज थे और इसी विवाद के चलते युवती की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए युवती को वाहन से टक्कर मारने की कहानी बनाने की कोशिश की गई.

एक्सीडेंट का ड्रामा करते रहे पिता-पुत्र

शिकायत और जांच में सामने आया है कि युवती के सिर पर हथौड़े जैसे हथियार से वार किए गए थे. आरोप है कि हत्या के बाद युवती के शव को बाइक पर लेकर पिता-पुत्र घूमते रहे. इसके बाद शव को सड़क पर रखकर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गई, जिससे मामला सड़क दुर्घटना जैसा लगे. पुलिस जांच में युवती के एक युवक के साथ वायरल हुए वीडियो को भी अहम कड़ी माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को युवती का युवक के साथ संबंध पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई.

पोस्टमार्टम के बाद हुआ संदेह

युवती को रास्ते से हटाने के लिए हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया. परिवार ने सबके सामने युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने नाटक किया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को आरोपियों की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

मोबाइल और वायरल वीडियो भी जांच का हिस्सा

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है. युवती के मोबाइल फोन, वायरल वीडियो, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. इस मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि हत्या के बाद शव को बाइक पर ले जाकर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई. यदि जांच में यह आरोप साबित होता है, तो यह हत्या के साथ-साथ पुलिस को गुमराह करने की कथित साजिश का भी गंभीर मामला होगा. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ से यह स्पष्ट होगा कि सोफिया की हत्या किस तरह की गई और इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे.

गर्लफ्रेंड संग की पिटाई तो लड़के ने बनाया खतरनाक मर्डर प्लान, पड़ोसी की हत्या कर बॉडी को नाले में फेंका

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?