Home Top News तिलक-नीतीश ने ढहाया कहर! न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन ली जीत; अंतिम गेंद तक चला मैच

तिलक-नीतीश ने ढहाया कहर! न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन ली जीत; अंतिम गेंद तक चला मैच

by Sachin Kumar 24 October 2026, 6:00 PM IST (Updated 24 October 2026, 6:02 PM IST)
24 October 2026, 6:00 PM IST (Updated 24 October 2026, 6:02 PM IST)
India defeated New Zealand second T20 match

IND vs NZ: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स (70) और बेवन जैकब्स (58) की धमाकेदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए.

टीम इंडिया की नहीं रही शुरुआत ज्यादा खास

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम शुरुआत लड़खड़ा गई. संजू सैमसन 17 गेंद में 14 और अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए वैभव सूर्यवंशी 8 गेंद बनाकर 4 पर नथन स्मिथ के शिकार हो गए. इस दौरान ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच में काफी पीछे रह जाएगी और 181 रनों का पीछे करने के उतरी टीम इंडिया संकट में आ गई. इसी बीच मैदान पर तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने कमाल कर दिया.

कहां पर बदला पूरा मैच?

दोनों खिलाड़ियों ने 30 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी करके कीवियों की नींद उड़ा दी. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में 51 और नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 26 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों की पारी ही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और जो जीत न्यूजीलैंड की झोली में जा रही थी उसे भारतीय टीम की ओर मोड़ दिया. जहां पर दूसरे बल्लेबाज शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. वहीं, इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी.

हरमनप्रीत कौर ने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, कहा-टीम को सब दिया…

सेकंड लास्ट गेंद पर की जीत दर्ज

शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम पर भारी दबाव आ गया. इसी बीच जब तिलक वर्मा और नीतीश क्रिज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरें तो उन्होंने जीत-हार एक तरफ रखकर तूफानी अंदाज में रन बनाने शुरू कर दिए. इसके कारण कीवी गेंदबाज अपनी दिशा भटक गए और भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.

भारत ने कीवी को बैकफुट पर धकेला

बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड बल्लेबाजों की विकेट लेकर भारत ने बैकफुट पर धकेल दिया. लेकिन इसके बाद ग्लैन फिलिप्स ने 70 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने का काम किया. साथ ही दूसरे छोर से पारी को संभाल रहे बेवन जैकोब ने भी 46 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर टीम को एक संतुष्टपूर्वक स्कोर पर पहुंचा दिया. हालांकि, जिस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है वह आखिरी तक गेंद तक पहुंच गया था और इस दौरान लग रहा था कि कोई भी टीम बाजी मार सकती है.

‘हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढना मुश्किल…’ इस पूर्व कप्तान ने दी मैनेजमेंट को सलाह; कही ये बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?