Man Killed Neighbour: दिल्ली के द्वारका से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि 24 साल के एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि पड़ोसी ने उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को किराए के कमरे में बंद करके मारपीट की थी, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हे को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि इस घटना से उसे गुस्सा आ गया और उसने बदला लेने का प्लान बनाया.
नाले से मिली लाश
पुलिस ने कहा, “26 अगस्त की रात को, आरोपी पवन कुमार यादव के कमरे में गया और उसे शराब पिलाई. यादव के बहुत ज्यादा नशे में होने के बाद, पाल ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया.” उन्होंने कहा कि फिर उसने कथित तौर पर बॉडी को प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया, उसे अपने लोडिंग टेम्पो में ले गया और 27 अगस्त की सुबह द्वारका सेक्टर 8 के नाले में फेंक दिया और कासगंज भाग गया. पुलिस ने पूरी CCTV जांच, लोकल पूछताछ और मृतक के बैंक ट्रांजैक्शन की जांच के बाद मर्डर केस को सुलझाया. बिहार के पूर्णिया के रहने वाले यादव (45) की बुरी तरह सड़ी-गली लाश 31 अगस्त को द्वारका के सेक्टर 8 में शुक्र बाजार रोड के पास एक नाले से मिली थी.
पिटाई का बदला लेने के लिए किया मर्डर
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उसकी पहचान उसकी टी-शर्ट पर एक खास निशान और बाद में लोकल पूछताछ से हुई.” यादव करीब 10 साल से बागडोला गांव में रह रहा था. वह सेक्टर 8 में BSES ऑफिस में हेल्पर के तौर पर, शाम को एक मोमोज की दुकान पर और कई किराएदारों वाली एक बिल्डिंग में केयरटेकर के तौर पर काम करता था. ऑफिसर ने कहा, “पूछताछ के दौरान, पाल ने बताया कि मर्डर से कुछ दिन पहले, यादव ने उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को उनके किराए के कमरे में बंद कर दिया था और लोगों को इकट्ठा कर उनकी पिटाई करवाई थी. इस घटना का बदला लेने के लिए, पाल ने मर्डर प्लान बनाया.”
ऐसे सुलझा केस
पुलिस ने कहा कि पाल, जो लगभग आठ साल से सेक्टर 8 में फल बेचने का काम करता था, पहले भी उत्तर प्रदेश में एक किडनैपिंग-कम-मर्डर केस में शामिल था. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है. अधिकारी ने कहा, “सफलता तब मिली जब पुलिस ने 27 अगस्त की रात को इलाके से प्लास्टिक की बोरियां ले जा रहे एक लोडिंग टेम्पो को देखा. गाड़ी को उस जगह की तरफ ट्रेस किया गया जहां बाद में बॉडी मिली थी और उसे करीब 25 मिनट बाद इलाके में लौटते देखा गया.” पुलिस ने टेम्पो मालिक, पाल की पहचान एक सस्पेक्ट के तौर पर की. कॉल डिटेल रिकॉर्ड में उसकी हरकतों से पुलिस के नतीजों का सपोर्ट मिला. यादव के बैंक अकाउंट की जांच में 26 अगस्त की शाम को मंगलापुरी से खरीदे गए कपड़ों के लिए छोटे ट्रांजैक्शन भी मिले. पुलिस ने कहा कि मार्केट के CCTV फुटेज में पाल वहां मौजूद था. पुलिस की एक टीम ने 5 सितंबर को कासगंज में उसके ठिकानों पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया.
कानपुर के पॉश इलाके में दवा व्यापारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, बेटे के पार्टी में जाते ही फ्लैट में घुसे दो बदमाश
News Source: PTI
