Home Latest News & Updates अलीगढ़ में युवक का आधा सिर मुंडवाया, जबरन पिलाया पेशाब, प्रेम प्रसंग की खौफनाक सजा दी

अलीगढ़ में युवक का आधा सिर मुंडवाया, जबरन पिलाया पेशाब, प्रेम प्रसंग की खौफनाक सजा दी

by Neha Singh 27 September 2026, 11:41 AM IST
27 September 2026, 11:41 AM IST
Aligarh Love Affair

Aligarh Love Affair: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां लोग खुद ही कानून और पुलिस बन गए और एक युवक को अवैध संबंध के लिए खौफनाक सजा दी. कुछ लोगों ने एक आदमी की बेरहमी से पिटाई की, उसका सिर और दाढ़ी का आधा हिस्सा मुंडवा दिया. इतना ही नहीं उन्होंने उसे पेड़ से बांधकर पेशाब पीने के लिए मजबूर करने किया. यह घटना गुरुवार को अलीगढ़ से करीब 40 km दूर अकराबाद पुलिस स्टेशन इलाके के एक गांव में हुई. शुक्रवार को घटना की जानकारी मिली, जब सोशल मीडिया पर युवक से दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हो गया.

शादीशुदा महिला के साथ था संबंध

वीडियो में उसके साथ मारपीट होती दिख रही है. पीड़ित ने बाद में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित, जो एक अविवाहित आदमी है, कथित तौर पर अपनी बहन के ससुराल वालों के परिवार की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध में था. जब रिश्ते का पता चला, तो बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की.

आरोपी फरार

पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को कथित तौर पर एक पेड़ से बांध दिया गया, उसके सिर और दाढ़ी का आधा हिस्सा मुंडवा दिया गया और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया. शनिवार को पुलिस के एक बयान में कहा गया कि सात लोग, जिन्हें पीड़ित की बहन के ससुराल वाले बताया गया है और कुछ अनजान लोग कथित तौर पर मारपीट में शामिल थे. उन्होंने कहा कि वे फरार हैं और उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है. मारपीट और अमानवीय व्यवहार के लिए केस दर्ज किया गया है, जबकि आगे की जांच और दूसरों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं.

काकोरी में हुआ ऐसा कांड

इससे पहले भी यूपी में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां भीड़ ने किसी व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार किया. पिछले साल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शर्मनाक और अमानवीय घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था. काकोरी थाना इलाके के शीतला माता मंदिर परिसर में 65 साल के दलित व्यक्ति रामपाल, जिसे सांस लेने में दिक्कत थी, तबीयत खराब होने पर मंदिर में परिसर में कुछ देर बैठ गया. इस दौरान उनसे पेशाब हो गई. एक दुकानदार ने उन्हें अपना पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया. इस घटना ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आगे की कार्यवाई की.

इलाज के बहाने हैवानियत का आरोप, झाड़-फूंक कराने पहुंची 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी; तांत्रिक गिरफ्तार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?