UP Crime: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां झाड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक पर नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. एक एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि तांत्रिक ने बच्ची की बीमारी ठीक करने के बहाने उसे अपने पास बुलाया. इसी दौरान कथित तौर पर इलाज के नाम पर उसने 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इलाज के बहाने कर दिया दुष्कर्म
बबेर सर्किल ऑफिसर (CO) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की पहचान परशुराम यादव के तौर पर हुई है. वह इतारा मिलाउली गांव का रहने वाला है. मामला यह है कि नरैनी इलाके की एक महिला अपनी बीमार 13 साल की बेटी को दो दिन पहले झाड़-फूंक से इलाज के लिए उस तांत्रिक के पास लेकर गई थी. CO ने बताया कि आरोप है कि तांत्रिक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद बिसंडा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. वहीं, थाने में FIR दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
38 वर्षीय ने किया नाबालिग का यौन शोषण
वहीं, इससे पहले अहमदाबाद से भी ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां पर 23 सितंबर को शाहपुर इलाके में 8 साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया. पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पड़ोस में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से बच्ची को नाश्ता, टॉफी, बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले जाता था और वहां उसके साथ अनुचित हरकत करता था. बच्ची गणपति आरती में शामिल होने गई थी. रात में जब वह घर लौटी तो उसकी मां ने उसके कपड़ों की स्थिति और हाथ में मैगी के दो पैकेट व फ्रूटी देखकर सवाल किया. बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ये सामान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे दिए थे. इसके बाद मां ने बच्ची से विस्तार से पूछताछ की. शिकायत के अनुसार, बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे दुकान से नाश्ता दिलाने का कहकर छत पर ले जाता था. आरोप है कि पिछले 4-5 दिनों से शाम के समय आरोपी बच्ची को इसी तरह छत पर ले जा रहा था.
खौफनाक शाम ने दिल दहला दिया
इसी तरह 25 सितंबर को दिल्ली के कालकाजी के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. मंदिर गई एक लड़की के लिए वह शाम उसकी जिंदगी के लिए एक डरावना और दर्दनाक अनुभव बन गया. अब पीड़िता के FIR की डिटेल सामने आई हैं, जिससे किसी का भी दिल दहल जाए. FIR के मुताबिक, 17 साल की एक लड़की अपने जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई थी और बाद में इस्कॉन मंदिर में पूजा करने का प्लान था. लेकिन, दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. FIR में लड़की ने बताया कि उसने शाम करीब 5 बजे अपने घर से ऑटो लिया और शाम करीब 5:45 बजे कालकाजी मंदिर पहुंची. इसके बाद वह शाम करीब 7 बजे तक मंदिर में रहे, जिसके बाद वे बाहर आए और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर चिप्स और पानी की बोतल खरीदी. FIR में दिए गए उसके बयान के मुताबिक, वह गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में घुसे. फिर उसने अपने दोस्त को सुझाव दिया कि वे कुछ देर पार्क में बैठें, चिप्स खाएं और फिर मंदिर जाएं.
गर्दन पर चाकू लगाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि तीन लोगों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की ने आरोप लगाया कि फिर आसिफ ने कंडोम लगाया, उसकी गर्दन पर चाकू रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने कहा कि वह रो रही थी क्योंकि उसे बहुत दर्द हो रहा था. FIR स्टेटमेंट के मुताबिक, आसिफ ने कंडोम बेंच के पास फेंक दिया और हेमू को आने के लिए कहा, यह कहते हुए कि वह दीपू के पास जा रहा है. लड़की ने आरोप लगाया कि फिर हेमू उसे पास की एक दूसरी बेंच पर ले गया, उसकी गर्दन पर चाकू रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने आगे आरोप लगाया कि तीसरा आरोपी, जिसे बाकी दो दीपू कह रहे थे, वह भी आया, उसकी गर्दन पर चाकू रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया.
दिल्ली में DU की दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, SUV में आए थे चार लोग; जानें फिर क्या हुआ?
