Home Latest News & Updates दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना! श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना! श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

by Sachin Kumar 15 September 2026, 2:26 PM IST
15 September 2026, 2:26 PM IST
Delhi Kanjhawala Headless body newborn crematorium

Delhi Crime: दिल्ली के कंझावला इलाके के मुबारकपुर डबास में सोमवार को एक श्मशान घाट के पास नवजात शिशु का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई कर इसे सुलझाने की अपील की. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नवजात के गायब सिर की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है.

क्या जानबूझकर शव रखा गया?

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि शव को जानबूझकर श्मशान घाट के पास रखा गया था. इसी बीच पुलिस ने कहा कि उन्होंने मौत के कारणों, शव को वहां से कैसे लाया गया और किसने वहां पर छोड़ा, सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, श्मशान घाट के एक छोटे गेट के पास शव मिला. एक राहगीर ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी और उसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया. इसी बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले शव को कपड़े से ढका और उसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी.

SHO ने कहा- अगर सड़क बनानी है तो देनी होगी 50 हजार घूस, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, रकम भी बरामद

इलाके की कर दी गई है घेराबंदी

वहीं, सूचना मिलने के बाद तुरंत के मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब दो से तीन की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें शव श्मशान घाट के पास से मिला था तो इसलिए हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं और वहां पुजारी से भी पूछताछ कर रहे हैं. इसके अलावा गायब सिर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं.

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

दूसरी ओर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रोहिणी जिले के डीसीपी और अतिरिक्त डीसीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने बताया कि शव को बरामद करने के बाद आगे की जांच की जा रही है. बता दें कि कुछ महीने पहले मुंबई एयरपोर्ट पर टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का शव मिला था. इस शव को रात के समय में टॉयलेट में देखा गया था और इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दे दी. वहीं, बच्चे को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नवजात को देखने के बाद ही मृत घोषित कर दिया.

दक्षिणी दिल्ली में सनसनी: जिम ट्रेनर की सरेआम गोली मारकर हत्या, फायरिंग से थर्राया इलाका

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?