Home Top News दक्षिणी दिल्ली में सनसनी: जिम ट्रेनर की सरेआम गोली मारकर हत्या, फायरिंग से थर्राया इलाका

दक्षिणी दिल्ली में सनसनी: जिम ट्रेनर की सरेआम गोली मारकर हत्या, फायरिंग से थर्राया इलाका

by Sanjay Kumar Srivastava 14 September 2026, 2:53 PM IST
14 September 2026, 2:53 PM IST
दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में सनसनी: जिम ट्रेनर की सरेआम गोली मारकर हत्या, 15 राउंड फायरिंग से थर्राया इलाका

Gym Trainer Murder: दक्षिणी दिल्ली के फ़तेहपुर बेरी में सोमवार को जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. गोली चलते ही डर से लोग इधर-उधर भागने लगे. हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की. हत्या के बाद हमलावर आराम से बाइक से भाग गए. हमलावरों की संख्या दो बताई गई है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और इलाके को चारों तरफ से घेर दिया. पुलिस वे घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बाइक सवार दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान इलाके में करीब 15 राउंड फायरिंग हुई.

घटना से इलाके में तनाव, सुरक्षाकर्मी तैनात

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे आया नगर गांव में हुई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान विजय के तौर पर हुई है, जो जिम ट्रेनर था. उसकी उम्र करीब 28 साल थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शक है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा थी. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया. कुछ महीने पहले भी गांव में इसी तरह की फायरिंग की घटना हुई थी. पुलिस ने बताया कि शांति बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए आया नगर गांव में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल से भागने वाले दोनों हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच चल रही है. पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने की CCTV फुटेज की जांच

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो लोगों ने जिम ट्रेनर को निशाना बनाया और उस पर कई राउंड गोलियां चलाईं. गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सबूत इकट्ठा कीं. जांच करने वाले अधिकारी हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जांच से पता चला कि हत्या का संबंध किसी चल रहे निजी विवाद या दुश्मनी से हो सकता है. हालांकि, पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के असली मकसद का पता नहीं लगा पाई है. पुलिस के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए.

जेल में बंद दीपक का चचेरा भाई था मृतक

दक्षिण दिल्ली में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार सुबह, इसी गैंगवार के बीच दिन-दहाड़े गोलियों की बौछार में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. सुबह 10:30 बजे फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले आया नगर के भुबोलिया इलाके में ‘परफेक्ट जिम’ के बाहर विजय की हत्या कर दी गई. विजय एक जिम ट्रेनर था और जेल में बंद दीपक का चचेरा भाई था. पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. यह गैंगवॉर पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था, जब दीपक ने CDR चौक पर अरुण पर दो दर्जन से ज़्यादा राउंड गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी दीपक और अन्य लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था.

घोर कलयुग! प्रॉपर्टी की लालच में हैवान बना बेटा, पहले भाई का कत्ल किया, अब मां की ईट से कुचलकर ली जान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?