Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले में शनिवार को 13 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जानकारी पता चला है कि युवती जब देरी से घर देर से लौटी तो उसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था. इसके कुछ समय बाद उसने यह कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक, किशोरी की बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा. इसके बाद उसे नीचे उतारकर घर के फर्श पर लिटाया गया. घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया
पुलिस ने बताया कि लड़की को नजदीकी डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर शुरुआती जांच से पुलिस को पता चला है कि लड़की देर से घर लौटी थी और परिवार वालों ने उसे डांटा था. इसके बाद उसकी बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा और शोर मचाया, जहां उतारकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया.
‘मुझे पिज्जा और मुलायम बिस्तर चाहिए’, नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी ने लॉक-अप में की फरमाइश
कई बार फोन करने के बाद भी नहीं उठाया
मीडिया से बातचीत में एक पड़ोसी ने बताया कि वह मृतक किशोरी की बहन के साथ काम करता है. उन्होंने कहा कि काम के दौरान किशोरी की बहन ने उन्हें रात करीब 9:30 बजे फोन किया था. कई बार फोन करने के बावजूद जब किशोरी की बहन से संपर्क नहीं हो पाया, तो वह तुरंत घर पहुंची. पड़ोसी के मुताबिक, उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां किशोरी की बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा. फिर उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ब्लैकमेल बाद की आत्महत्या
बता दें कि इसी साल 25 फरवरी को नोएडा के सेक्टर-63 में 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी. बताया जा रहा था कि ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इस 13 साल की लड़की ने यह कदम उठाया था. पुलिस ने इस मामले में अरबाज और समीर नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. किशोरी ने आत्महत्या करने से पहले अपना सुसाइड नोट भी छोड़ा था. मरने से पहले उसने खत में लिखा कि अरबाज और समीर ने किस तरह से उसको ब्लैकमेल किया. इस खत में यह भी लिखा कि किस तरह से पहले उन्होंने हैवानियत दिखाई और शरीर को पूरी तरह से नोचा और बाद में उसका पूरा वीडियो बना लिया. वीडियो सबके सामने नहीं आ जाए. मान सम्मान परिवार का नहीं गिरे. इस वजह से उसने मौत को गले लगा लिया.
News Source: PTI
