Home Top News कानपुर में भारी बारिश के बीच घर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

कानपुर में भारी बारिश के बीच घर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

by Sanjay Kumar Srivastava 6 September 2026, 4:02 PM IST (Updated 6 September 2026, 4:03 PM IST)
6 September 2026, 4:02 PM IST (Updated 6 September 2026, 4:03 PM IST)
कानपुर में भारी बारिश के बीच घर गिरा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे पर CM योगी ने जताया गहरा दुख

House Collapse: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश के दौरान हुए भीषण हादसे में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए घायल के समुचित उपचार का निर्देश दिया है. कानपुर में लगातार बारिश हो रही है. जिससे कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है. पुलिस ने बताया कि रविवार को कानपुर के हिरनी गांव में बारिश के दौरान एक घर गिरने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

दमकलकर्मियों ने मलबे से निकाल पहुंचाया अस्पताल

उन्होंने बताया कि कच्चे घर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिछले हिस्से में बना कमरा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पीटीआई को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे जब घर गिरा तो परिवार के सभी पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए थे. पुलिस, दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और पटारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर बचाव उपकरणों से लैस तीन दमकल गाड़ियां और एक मोबाइल आपदा प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया था. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पीटीआई को बताया कि घर गिरने के सही कारणों की जांच की जा रही है.

बेटी काजल गंभीर रूप से घायल

मृतकों की पहचान मुकेश कुमार और उनकी बेटियों माया (17), नीतू (7) और पल्लवी (5) के रूप में की गई. उन्होंने बताया कि कुमार की तीसरी बेटी काजल गंभीर रूप से घायल हो गई. कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (एलएलआर) में उसका इलाज चल रहा है. कुमार के चचेरे भाई तेज बहादुर सिंह ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद परिवार ने कई बार साढ़ पुलिस को फोन किया, लेकिन शुरू में उनके फोन का कोई जवाब नहीं मिला.

CHC में इलाज में देरी का आरोप

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को खुद ही बचाव कार्य शुरू करना पड़ा और मलबे में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए उन्होंने करीब दो घंटे तक काम किया. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पटारा CHC में इलाज में देरी हुई क्योंकि पीड़ितों के वहां पहुंचने पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. उन्होंने इस लापरवाही की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. परिवार के मुताबिक, काजल उर्फ़ लक्ष्मी की शादी दिसंबर में होने वाली थी.

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?