Home Latest News & Updates गुरुग्राम में खूनी घरेलू विवाद: सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम में खूनी घरेलू विवाद: सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

by Sanjay Kumar Srivastava 7 June 2026, 1:18 PM IST
7 June 2026, 1:18 PM IST
गुरुग्राम में खूनी घरेलू विवाद: सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

Gurugram Murder: गुरुग्राम में घरेलू विवाद में सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है. बेटे को पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया और उसे भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. दोहरे हत्याकांड से गुरुग्राम के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने रविवार तड़के गुरुग्राम की अशोक विहार कॉलोनी में अपने आवास पर घरेलू विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.

बीच-बचाव में बेटे ने गंवाई जान

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पालम विहार पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है इस घटना में उनकी पत्नी आशा (45) और बेटे प्रशांत (25) की मौत हो गई. पत्नी एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल थीं. पुलिस ने बताया कि दंपति में अक्सर झगड़ा होता था और शनिवार देर रात भी उनमें बहस हुई. झगड़े के दौरान दूसरे कमरे में सो रहा प्रशांत तेज आवाज सुनकर जाग गया और बीच-बचाव करने का प्रयास किया.

पुलिस ने कहा कि अनिल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और अपनी पत्नी और बेटे पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. निवासियों ने कहा कि उन्होंने घर से कई गोलियों की आवाज सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों को खून से लथपथ देखकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. बाद में परिसर को जांच के लिए सील कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो अनिल शवों के पास बैठा मिला.

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि अनिल ने एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल होने से पहले स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक और खेल प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसके रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे. आगे की जांच जारी है.

प्रयागराज हत्याकांड: डेढ़ करोड़ के जेवर के लिए बेटे ने ही कराया था माता-पिता और बहन का कत्ल, खुद भी मारा गया

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?