Home राज्य सोनभद्र में “सरकार आपके द्वार” चौपाल, जमीन पर बैठकर मंत्री-डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं

सोनभद्र में “सरकार आपके द्वार” चौपाल, जमीन पर बैठकर मंत्री-डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं

by Live Times 7 June 2026, 1:57 PM IST
7 June 2026, 1:57 PM IST
Sarkar Apke Dwar Program
  • भरत कुमार की रिपोर्ट

Sarkar Apke Dwar Program: केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार अब गांव में जाकर लोगों तक सरकारी योजनाओं के विषय में जमीनी हकीकत के विषय में जानकारी जुटा रही है और ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर उसका तत्काल निराकरण करने का प्रयास कर रही है. यूपी के सोनभद्र में सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से म्योरपुर ब्लॉक के कुदरी ग्राम में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कुर्सी की औपचारिकता छोड़कर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं, जिससे पूरा माहौल जनसंवाद और भरोसे का प्रतीक बन गया.

अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम में सरकार की मंशा “गांव-गांव पहुंचे शासन” को जमीनी स्तर पर बताते हुए अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सीधे सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. कुदरी गांव में आयोजित इस ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जहां पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन सहित कई मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से उठाईं गईं. मंत्री और डीएम ने एक-एक कर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए.

लड़कियों को बांटी गई साइकिल

अन्नपूर्णा भवन प्रेरणा शॉप का फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया और लड़कियों को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा. कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी शिकायतों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. यह कार्यक्रम यूपी के अन्य जिलों में चलाया जा रहा है.

बंगाल रेल नेटवर्क का होगा कायाकल्प: हाईटेक होंगे 102 रेलवे स्टेशन, बनेंगे 538 नए फ्लाईओवर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?