Home Latest News & Updates बकरी के चक्कर में आदमी हलाल! चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की ‘दिलदार’ की हत्या

बकरी के चक्कर में आदमी हलाल! चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की ‘दिलदार’ की हत्या

by Neha Singh 28 July 2026, 2:06 PM IST (Updated 29 July 2026, 10:32 AM IST)
28 July 2026, 2:06 PM IST (Updated 29 July 2026, 10:32 AM IST)
Jharkhand Mob Lynching

Jharkhand Mob Lynching: झारखंड के खूंटी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बकरी के चक्कर में इंसान की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि बकरी चोरी के शक में गांववालों ने कथित तौर पर एक 35 साल के आदमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया. यह घटना रविवार देर रात मुरहू पुलिस स्टेशन के अंदर बिंदादिरी गांव में हुई, जब स्थानीय लोगों ने बकरी चोरी के आरोप में दो लोगों की पिटाई की.

दिलदार अंसारी की मौत

भीड़ ने इतनी बुरी तरह से पीटा कि एक शख्स की मौत हो गई. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान दिलदार अंसारी के तौर पर हुई है, जो गुमला जिले के सिसई का रहने वाला था. दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. खूंटी SDPO मंगल सिंह जमुदा ने कहा, “कथित तौर पर एक कार में सवार चार लोग गांव में बकरियां चुराने गए थे. गांववालों ने उनमें से दो को पकड़ लिया और दो दूसरे गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गए. गांववालों ने दोनों को बुरी तरह पीटा.”

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

SDPO ने बताया कि सूचना मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम दोनों को अस्पताल ले गई, लेकिन दिलदार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद मरने वाले का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया. SDPO ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों के साथ-साथ घटना में शामिल दूसरे लोगों की पहचान की जा रही है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पिछले साल भी झारखंड में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब बकरी चोरी के शक में दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया था. फरवरी 2025 में, पूर्वी सिंहभूम जिले में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना चाकुलिया थाना इलाके के जोड़सा गांव में हुई थी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि बकरी के मालिक ने कथित तौर पर दो लोगों को बकरी चुराते हुए पकड़ लिया था. उसने दूसरे गांववालों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा. गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को MGM हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कार में पत्नी की लाश लेकर रातभर घूमता रहा हत्यारा पति, मौत की वजह जानकर सन्न रह गई पुलिस

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?