Home Latest News & Updates हत्या या आत्महत्या? जिस जेल में भाई और चाचा हैं बंद, उसी में तौलिए के फंदे से लटका मिला कैदी! सुरक्षा पर सवाल

हत्या या आत्महत्या? जिस जेल में भाई और चाचा हैं बंद, उसी में तौलिए के फंदे से लटका मिला कैदी! सुरक्षा पर सवाल

by Amit Dubey 23 July 2026, 12:00 PM IST (Updated 23 July 2026, 12:29 PM IST)
23 July 2026, 12:00 PM IST (Updated 23 July 2026, 12:29 PM IST)
Nawada jail Suicide News

Nawada Jail Suicide News: बिहार में पुलिस व्यवस्था और खासकर के जेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल उठा है. प्रदेश की नवादा जेल में एक कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि उसकी बॉडी जेल में तौलिए के फंदे से लटकी हुई मिली थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया.

कैदी से जुड़ी कई जानकारियों को बताते हुए जेल के अधिकारियों ने कहा कि इसी जेल में मृत कैदी के भाई और चाचा भी बंद हैं. जेल की सुरक्षा पर सवाल उठने के बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड भी कर दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

25 मई से जेल में बंद था घनश्याम- जेल सुपरिटेंडेंट

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बिहार के नवादा जिले की जेल की है. प्रदेश में अभी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद संभाल रहे हैं. जी हां, सीएम सम्राट के पास ही बिहार का गृह मंत्रालय है. इस बीच प्रदेश की जेल की सुरक्षा में भारी चूक की खबर आई है.

बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के नवादा जिला जेल में एक कैदी संदिग्ध हालात में मृत पाया गया. जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि इस कैदी की पहचान 20 साल के घनश्याम चौहान के रूप में हुई है. वह जिले के मेसकौर पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले महाराजा वन का रहने वाला था और पिछले साल 25 मई से जेल में बंद था.

ग्रिल से तौलिए के सहारे फांसी

घटना की पुष्टि करते हुए जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा, “बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे, कैदी ने कथित तौर पर अपनी कोठरी के अंदर सीढ़ी के पास लगी ग्रिल से अपने तौलिए के सहारे फांसी लगा ली.” अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उन्होंने कहा, “मामले की जांच चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा.”

भाई और चाचा भी इसी जेल में बंद- जेल सुपरिटेंडेंट

जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि चौहान के परिवार वाले, जिनमें उसकी मां भी शामिल थीं, दिन में उससे मिलने आए थे. उन्होंने बताया कि उसका भाई और चाचा भी इसी जेल में बंद हैं. जेल प्रशासन ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है.

जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा, “अगर जांच में जेल स्टाफ की ओर से कोई गंभीर लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने कहा कि कथित आत्महत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. अब सवाल यह है कि कैदी की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है. परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि शुरुआती जांच में आत्महत्या के मामले की आशंका बताई गई है. वहीं, पुलिस मामले की असली वजह को जानने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है.

आशिकी में हैवान बना शख्स, डेढ़ साल के मासूम की पटक-पटककर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?