CJI on Metro Station Closures: दिल्ली में इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल तक पहुंचने से रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. हालांकि इससे अब अन्य लोगों को भी दिक्कते हो रही हैं. इसके लिए अब वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायधीश के सामने अपील की है. सीजेआई सूर्यकांत ने गुरुवार को SCBA की इस अपील पर ध्यान दिया कि कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिससे वकीलों और केस लड़ने वालों के लिए कोर्ट आना मुश्किल हो गया है. इस पर सीजेआई ने कहा कि अगर लंच टाइम तक मामला नहीं सुलझता है, तो वह दखल देंगे.
वकीलों और केस लड़ने वालों को रही मुश्किलें
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के प्रेसिडेंट विकास सिंह ने अपनी अपील में छात्र आंदोलन के कारण सुप्रीम कोर्ट मेट्रो और दूसरे स्टेशनों के बंद होने का जिक्र किया. उन्होंने CJI की अगुवाई वाली बेंच से कहा कि वकीलों, केस लड़ने वालों और कोर्ट स्टाफ के लिए आने-जाने पर रोक नहीं होनी चाहिए. इस पर CJI ने निर्देश दिया है कि मौजूदा हालात से प्रभावित वकीलों की गैर-मौजूदगी की वजह से किसी भी मामले में कोई उल्टा आदेश नहीं दिया जाना चाहिए.
‘कोर्ट स्टाफ को जाने दिया जाए’
बार लीडर ने प्रस्ताव दिया कि जिन लोगों के पास वैलिड सुप्रीम कोर्ट एंट्री पास हैं, जिनमें रजिस्ट्री स्टाफ भी शामिल हैं, उन्हें सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरने दिया जाए. उन्होंने कहा कि स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा सकती है और सिर्फ उन्हीं लोगों को स्टेशन से बाहर जाने दिया जाएगा जिनके पास वैलिड प्रॉक्सिमिटी कार्ड या सुप्रीम कोर्ट का ऑफिशियल पहचान पत्र होगा.
मै दखल दूंगा- CJI
CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को पहले ही दिल्ली मेट्रो अथॉरिटीज से इस प्रपोजल पर बात करने का निर्देश दिया जा चुका है. CJI ने कहा, “मैंने उन्हें सुबह बताया था. अथॉरिटीज से बात करना उन पर है. वह इसे भी एक सॉल्यूशन के तौर पर देख रहे हैं. लंच टाइम तक, अगर कोई सॉल्यूशन निकलता है, तो ठीक है. नहीं तो, अगर मेरे दखल की जरूरत पड़ी, तो मैं दखल दूंगा.” बता दें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को छात्र आंदलोन को देखते हुए अगले ऑर्डर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया. इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.
CJP Protest: राजीव चौक, पटेल चौक, ITO…; आज भी दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद
News Source: PTI
