Home Top News ‘1000 मिसाइलें तैयार…सेना ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी’, ट्रंप ने तेहरान को क्यों दी धमकी?

‘1000 मिसाइलें तैयार…सेना ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी’, ट्रंप ने तेहरान को क्यों दी धमकी?

by Amit Dubey 11 July 2026, 10:06 AM IST
11 July 2026, 10:06 AM IST
Trump Threatened Iran

Trump Threatened Iran: बीते दिनों पश्चिम एशिया में शांति के लिए अंतरिम समझौता होने के बाद कई बार ईरान और अमेरिका के बीच हमले हो चुके हैं. इन हमलों ने अंतरिम समझौते की मजबूती पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में ट्रंप ने यह ऐलान भी किया था कि ईरान के साथ हुआ अंतरिम समझौता अब खत्म कर दिया गया है.

खैर, इस बीच आज एक और बड़ी खबर सामने आई है. जी हां, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि 1000 मिसाइलें तैयार हैं और वे ईरान की ओर टारगेट की हुई हैं. उन्होंने आगे यहां तक कह दिया कि अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से बर्बाद और नष्ट कर देगी. आखिर ट्रंप ने ईरान को यह धमकी क्यों दी है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

खामनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या की मांग

मालूम हो कि बीते 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई थी. उसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष व युद्ध शुरू हो गया था. हालांकि, बीते दिनों दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में संघर्ष को रोकने के लिए अंतरिम समझौता हुआ था. उसके बाद ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक बड़ा आयोजन किया, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए.

इस आयोजन में ही कई ऐसे पोस्टर देखने को मिले जिसमें अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप को मारने और अमेरिका से बदला लेने की मांग की गई थी. कई पोस्टर पर ‘Kill Trump’ भी लिखा हुआ था. अब यूएस प्रेसिडेंट ने इसी बात पर ईरान को धमकी दी है. जी हां, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में अपनी हत्या की खुली मांगें उठने के बाद ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है.

…तो तुरंत हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी- ट्रंप

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से खत्म व बर्बाद कर देने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान पर एक हजार मिसाइलें निशाना साधी हुईं हैं. अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूर्थ सोशल पर प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा,”इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर 1000 मिसाइलें लॉक और लोड करके निशाना साधे हुए हैं, और अगर ईरानी सरकार ने दुनिया भर में दी गई अपनी उस धमकी पर अमल किया – जिसमें अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मैं!) की हत्या करने या हत्या की कोशिश करने की बात कही गई है – तो तुरंत हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी.”

उन्होंने आगे लिखा, “आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से तबाह और बर्बाद करने के लिए तैयार और सक्षम है. यह तैयारी एक साल के लिए है जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.” ट्रंप ने आखिरी में लिखा, “PRAISE BE TO ALLAH!”

“होर्मुज खुला है और जहाजों पर हमला नहीं होगा”, ईरान से गारंटी मांग रहा US, ओमान में निकलेगा समाधान?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?