Home Latest News & Updates Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें दिल्ली में क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें दिल्ली में क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव

by Amit Dubey 11 July 2026, 10:57 AM IST (Updated 14 July 2026, 2:04 PM IST)
11 July 2026, 10:57 AM IST (Updated 14 July 2026, 2:04 PM IST)
Gold Silver Rate

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. इस दौरान लोग इनकी खरीदारी और बिक्री करते हुए दिखते हैं. बात यहां हम गोल्ड और सिल्वर के ताजा भाव की कर रहे हैं. मालूम हो कि आज शनिवार है और कल रविवार आने वाला है. इन दोनों दिन बाजार बंद रहते हैं. इसके हिसाब से गोल्ड और सिल्वर की कीमत शुक्रवार वाली ही है.

शुक्रवार को सोने की कीमत में 400 रुपये और चांदी की कीमत में करीब 5000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी. आइए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली में गोल्ड और सिल्वर के ताजा भाव क्या हैं और इन कीमती धातुओं के इन भावों पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

सोना और चांदी के ताजा भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 400 रुपये बढ़कर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. वहीं, चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की उछाल आई. व्यापारियों द्वारा मूल्य खरीद (Value Buying) और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण कीमती धातुओं की मांग में फिर से बढ़त दिखी है.

पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले पीले धातु का भाव 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी ने भी लगातार तीन सत्रों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए गुरुवार के बंद भाव 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 5,000 रुपये बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

जानकार और व्यापारियों ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में लगातार तीसरे सत्र में कमजोरी आने की वजह से यह सुधार हुआ, जिससे कीमती धातुओं का आकर्षण बढ़ा. इसके अलावा निवेशकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में आई गिरावट का भी फायदा उठाया, जब सोने की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं.

एक्सपर्ट और एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर विश्लेषक – कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, “शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि कमजोर अमेरिकी डॉलर और सौदेबाजी के चलते बाजार की भावना को समर्थन मिला, जबकि इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर गिर गई थीं.”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर

रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, स्पॉट गोल्ड की कीमत 17.57 अमेरिकी डॉलर या 0.43 प्रतिशत गिरकर 4,106.25 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस (एक औंस= लगभग 31 ग्राम) हो गई जबकि चांदी की कीमत लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 59.54 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई.

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, “स्पॉट गोल्ड में मजबूती देखी जा रही है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक प्रयास एक समझौते पर पहुंचने के लिए फिर से पटरी पर आते दिख रहे हैं.”

चांदी का भाव 5000 रुपये लुढ़का, सोना भी फिसला; लेटेस्ट कीमत के साथ जानें गिरावट की वजह

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?