Home Latest News & Updates साड़ी न खरीदने पर पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला! गिरफ्तार

साड़ी न खरीदने पर पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला! गिरफ्तार

by Amit Dubey 22 July 2026, 12:58 PM IST (Updated 22 July 2026, 1:17 PM IST)
22 July 2026, 12:58 PM IST (Updated 22 July 2026, 1:17 PM IST)
wife killed husband

Wife killed Husband: महाराष्ट्र से दिल को दहला देने वाली एक घटना की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, आरोप है कि यहां एक महिला ने अपनी पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. बताया गया कि उसने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसका पति उसके लिए साड़ी खरीदने से मना कर दिया था.

जानकारी के अनुसार, आरोपित पत्नी ने अपने पति को पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से खूब पीटा और उसके बाद उसने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार- पुलिस

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि 30 साल की एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने साड़ियां न लाने को लेकर हुए घरेलू झगड़े के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा और गला घोंटकर उसकी जान ले ली.

आरोपी सुनीतादेवी हरेराम सिंह, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली हैं, को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि शुरुआत में उसने मौत को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी.

अधिकारी ने बताया, “मृतक हरेराम किशुनजी सिंह (35) 19 जुलाई को बदलापुर ईस्ट स्थित अपने घर पर थे, तभी साड़ियां न लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर महिला ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से उन पर हमला किया और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी.”

पति की हत्या को हादसा बताकर गुमराह की कोशिश- पुलिस

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आरोपी महिला ने पति की हत्या को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (हादसे से हुई मौत की रिपोर्ट) दर्ज की थी, लेकिन सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले की पूरी जांच शुरू हुई.

बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल ने कहा, “रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मौत अप्राकृतिक थी और गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी. इसके बाद मृतक के परिवार वालों और मकान मालिक से की गई पूछताछ में पत्नी पर गहरा शक पैदा हुआ.”

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

“सॉरी पापा, प्लीज मुझे माफ कर देना”, नही मिली सरकारी नौकरी तो 23 साल के इंजीनियर ने की आत्महत्या

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?