Home मनोरंजन Rajinikanth की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 7 दिन टोड़ा तमिल सिनेमा का रिकॉर्ड

Rajinikanth की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 7 दिन टोड़ा तमिल सिनेमा का रिकॉर्ड

by Preeti Pal 23 October 2026, 12:08 PM IST
23 October 2026, 12:08 PM IST
Rajinikanth की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 7 दिन टोटा तमिल सिनेमा का रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 549 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने इस शानदार कलेक्शन की जानकारी देते हुए फिल्म को ‘इंडस्ट्री मेगा ब्लॉकबस्टर’ बताया है.

सात दिन में धमाका

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिलीज के सिर्फ सात दिनों में दुनियाभर से 549 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई ने फिल्म को और लाइमलाइट में ला दिया है. सन पिक्चर्स ने गुरुवार शाम अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की सक्सेस को लेकर अनाउंसमेंट की है. प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, फिल्म ने तमिल सिनेमा के इतिहास में पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है. यानी बॉक्स ऑफिस पर थलाइवा का अंदाज ऐसा है कि उनके सामने अच्छे-अच्छे स्टार्स की फिल्में भी मुकाबले में उतरने से पहले सोचें!

फिर लौटे मुथुवेल पांडियन

‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में रजनीकांत ने रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया था, जिन्हें टाइगर के नाम से भी जाना जाता है. सीक्वल में भी उनकी कहानी आगे बढ़ती है. इस बार मुथुवेल की जिंदगी में क्राइम की दुनिया से जुड़ा एक नया खतरा दस्तक देता है. इसके बाद शुरू होता है एक्शन, सस्पेंस और जबरदस्त ड्रामा. रजनीकांत के दमदार अंदाज और फिल्म के एक्शन सीन्स को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

Daler Mehndi की बेइज्जती पर भड़के Rajpal Yadav, इन स्टार्स ने भी उठाई सपोर्ट में आवाज़

सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म में रजनीकांत के साथ एक बार फिर डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी है. फिल्म को कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूसर किया है. राम्या कृष्णन ने सीक्वल में फिर से रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभाया है. वहीं, योगी बाबू, मिर्ना और विनायकन भी अहम रोल में हैं. मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ एक्टर शिवराजकुमार भी पहली फिल्म की तरह इस बार अपने किरदारों में वापस लौटे हैं. इसके अलावा विद्या बालन, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडू और जतिन सरना जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.

जारी रहेगा कमाई का तूफान?

पहले हफ्ते की शानदार कमाई के बाद अब सबकी नजर फिल्म के अगले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है. 549 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी ‘जेलर 2’ ने शुरुआत में ही बड़ी मुकाम हासिल कर लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रजनीकांत की ये फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है.

News Source: ANI

Diljit Dosanjh के फैंस को झटका! दिल्ली में 30 अक्टूबर के कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी, जानें वजह

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?