Home मनोरंजन Anant और Radhika की शादी के कार्ड के साथ दिया जा रहा है यह स्पेशल तोहफा, नीता अंबानी ने खासतौर पर दिया आर्डर

Anant और Radhika की शादी के कार्ड के साथ दिया जा रहा है यह स्पेशल तोहफा, नीता अंबानी ने खासतौर पर दिया आर्डर

by Preeti Pal 3 July 2024, 11:54 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:57 AM IST)
3 July 2024, 11:54 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:57 AM IST)
Anant और Radhika की शादी के कार्ड के साथ दिया जा रहा है यह स्पेशल तोहफा, नीता अंबानी ने खासतौर पर दिया आर्डर

Anant Ambani Wedding Card: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं, अंबानी परिवार शादी के कार्ड के साथ लोगों को एक खास गिफ्ट दे रहा है. जानें क्या है वो तोहफा.

03 July, 2024

Anant Ambani Wedding Card: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत 12 जुलाई को दूल्हा बनने वाले हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी काफी वक्त से चर्चा में हैं. वहीं, दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. अंबानी परिवार ने अनंत की शादी के कार्ड को खास तरीके से डिजाइन करवाया है. इसके अलावा बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी के शादी के कार्ड के साथ अंबानी फैमिली लोगों को एक खास तोहफा दे रही है.

कार्ड के साथ खास तोहफा

अनंत अंबानी की शादी के कार्ड के साथ कश्मीर की प्रसिद्ध दोरुखा पश्मीना शॉल तोहफे में दी जा रही है. आपको बता दें कि इन दोरुखा पश्मीना शॉल को बनवाने के लिए कश्मीर के कारीगरों को ऑर्डर दिया गया है. खास बात यह है कि ये शॉल पूरी तरह से हाथ से बुनी हुई होती है.

400 लोगों ने तैयार किए शॉल

शुरुआत में कारीगरों को 250 शॉल का ऑर्डर दिया गया था. इस ऑर्डर को पूरा करने में लगभग 400 लोगों ने काम किया. यह डबल साइड शॉल यानि रिवर्सेबल शॉल होती है. कम समय में इन्हें बनाना मुश्किल हो जाता है. कश्मीर घाटी की शानदार पश्मीना शॉल अपनी सुंदर सोज़नी कढ़ाई और प्योरिटी के लिए जानी जाती है. उसमें भी ये दोरुखा पश्मीना शॉल बेशकीमती होती है. कुशल कारीगरों के हाथों से बनी यह पश्मीना शॉल कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं.

नीता अंबानी की बड़ी भूमिका

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की तरफ से लॉन्च किए गए ‘स्वदेश’ हैंडीक्राफ्ट स्टोर ने कश्मीरी कारीगरों को यह ऑर्डर दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है. वहीं, कई कारीगरों का मानना ​​है कि अंबानी परिवार की यह पहल न केवल परिवार की संस्कृति को बढ़ावा देने की सोच को दर्शाती है, बल्कि भारत की पारंपरिक कला और हैंडीक्राफ्ट के प्रति उनके प्यार और सपोर्ट को भी दिखाती है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?