Home मनोरंजन Ramayana के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हुई हनुमान की एंट्री, पार्ट 2 में राम-रावण के बीच होगा महायुद्ध!

Ramayana के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हुई हनुमान की एंट्री, पार्ट 2 में राम-रावण के बीच होगा महायुद्ध!

by Preeti Pal 17 November 2026, 10:41 AM IST (Updated 17 November 2026, 10:42 AM IST)
17 November 2026, 10:41 AM IST (Updated 17 November 2026, 10:42 AM IST)
Ramayana के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हुई हनुमान की एंट्री, पार्ट 2 में राम-रावण के बीच होगा महायुद्ध!

Ramayana Part 2: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने दर्शकों को एक बार फिर रामकथा की दुनिया में पहुंचा दिया है. फिल्म के पहले पार्ट में जहां भगवान राम के वनवास और माता सीता के अपहरण की कहानी दिखाई गई है. वहीं, इसके पोस्ट-क्रेडिट सीन ने दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. सबसे खास बात ये है कि इस छोटे से सीन में एक ऐसे किरदार की झलक दिखाई गई है, जो आगे की कहानी में बहुत अहम भूमिका निभाने वाला है. यहां बात हो रही है भगवान हनुमान की. 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं. फिल्म की कहानी रावण के बढ़ते अत्याचारों से शुरू होती है और सीता हरण के साथ पहले पार्ट का अंत होता है.

हनुमान की झलक

फिल्म के क्लाइमैक्स में रावण माता सीता का अपहरण कर लेता है. इस दौरान जटायु भी रावण से युद्ध करते हुए घायल हो जाते हैं. बाद में भगवान राम और लक्ष्मण सीता की तलाश में निकलते हैं और उन्हें जटायु मिलते हैं. अपने अंतिम समय में जटायु उन्हें बताते हैं कि रावण सीता को लंका ले गया है. इसके बाद पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की एंट्री होती है. वो भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस सीन में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है. सिर्फ उनकी विशाल आकृति किश्किंधा के जंगलों में दौड़ती हुई दिखाई देती है. बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा सुनाई देती है, जिसे सुखविंदर सिंह और दिलजीत दोसांझ की आवाज ने खास बना दिया है. इसी दौरान ‘जय श्री राम’ का उद्घोष भी सुनाई देता है. कहानी में आगे सुग्रीव को माता सीता के आभूषण मिलते हैं, जिन्हें वो हनुमान को सौंपते हैं. यही वो अहम कड़ी है, जो राम और हनुमान के मिलन तथा सीता की खोज की कहानी को आगे बढ़ाएगी.

Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज

राम और रावण का आमना-सामना

फिल्म के दूसरे पार्ट में भगवान राम अपनी वानर सेना के साथ रावण और उसकी असुर सेना से मुकाबला करेंगे. इसके अलावा रावण के बेटे इंद्रजीत की भूमिका भी कहानी में अहम होगी. पहले पार्ट के आखिरी हिस्से में राघव जुयाल की इंद्रजीत के रोल में झलक दिखाई गई है. ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज अब 2028 में होगी. यानी लोगों को राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध के लिए करीब दो साल इंतजार करना होगा. लेकिन हनुमान की एंट्री ने इस इंतजार को और बेहतरीन बना दिया है.

IFFI 2026 में Ramayana का धमाका! BRICS सेगमेंट की ओपनिंग फिल्म बनेगी रणबीर कपूर की मूवी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?