Eetha Ji Ji Re Ji Song: श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने नए अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इस बार वो ग्लैमरस मॉडर्न लुक में नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल लावणी के रंग में नजर आ रही हैं. दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज हो गया है. इसमें श्रद्धा नौवारी साड़ी, ट्रेडिशनल जूलरी और घुंघरुओं के साथ शानदार लावणी करती दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस, अदाएं और डांस मूव्स गाने को खास बना रहे हैं. मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में श्रद्धा ईथा का किरदार निभा रही हैं. गाने में उनके लुक से लेकर डांस तक हर चीज में मराठी लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इसकी कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है. उन्होंने लावणी की खूबसूरती को बनाए रखते हुए श्रद्धा के डांस में थिएट्रिकल अंदाज और दमदार स्टेज प्रेजेंस का तड़का लगाया है.
अजय-अतुल का म्यूज़िक
‘जी जी रे जी’ को फेमस संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज, अरेंज और प्रोड्यूस किया है. इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. वहीं, श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. गाने में संगीत, सुर और लावणी की एनर्जी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. अजय-अतुल का कहना है कि ‘ईथा’ जैसी फिल्म में म्यूज़िक सिर्फ कहानी के पीछे बजने वाली धुन नहीं हो सकता. इसे किरदार और उसकी भावनाओं का हिस्सा बनना जरूरी है. उनके मुताबिक, ईथा की जिंदगी स्टेज पर होने वाली परफॉर्मेंस से कहीं ज्यादा बड़ी है. वो हिम्मत, हुनर और आत्मसम्मान रखने वाली कलाकार है. इसी इमोशन को गाने में उतारने की कोशिश की गई है.
IFFI 2026 में Ramayana का धमाका! BRICS सेगमेंट की ओपनिंग फिल्म बनेगी रणबीर कपूर की मूवी
आसान नहीं लावणी सीखना
श्रद्धा कपूर ने बताया कि ईथा के लिए लावणी करना उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था. उनके मुताबिक, लावणी का रिदम, एक्सप्रेशंस और ऑडियन्स से जुड़ने का अंदाज बहुत खास है. वो एक महान कलाकार की दुनिया में कदम रखने को लेकर एक्साइटेड भी थीं और थोड़ी घबराई हुई भी. श्रद्धा ने बताया कि ये गाना ईथा की जिंदगी का एक बड़ा मोड़ दिखाता है. इसके पीछे एक खास कहानी है, जिसे पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है.
वैभवी और श्रेया
कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के मुताबिक, हर कलाकार के अंदर स्टेज पर आने से पहले कई स्ट्रगल और इमोशन चलते हैं. लेकिन जैसे ही वो स्टेज पर कदम रखता है, वो ऑडियन्स के साथ एक हो जाता है. यही सोच गाने की कोरियोग्राफी का बेस रही. वहीं, श्रेया घोषाल ने कहा कि ये उन गानों में से है, जिन्हें सिर्फ गाया नहीं, बल्कि फील भी किया जाता है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ‘ईथा’ को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल ‘जी जी रे जी’ के जरिए श्रद्धा ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है.
News Source: ANI
Ramayana के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हुई हनुमान की एंट्री, पार्ट 2 में राम-रावण के बीच होगा महायुद्ध!
