Home मनोरंजन Huma Qureshi ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘गुलाबी’ की शूटिंग

Huma Qureshi ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘गुलाबी’ की शूटिंग

by Preeti Pal 16 April 2024, 10:51 AM IST (Updated 16 August 2025, 11:36 AM IST)
16 April 2024, 10:51 AM IST (Updated 16 August 2025, 11:36 AM IST)
Huma Qureshi ने शुरू की अपनी नई फिल्म गुलाबी की शूटिंग

Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी नई फिल्म ‘गुलाबी’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को दी.

16 April, 2024

Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने अपनी नई फिल्म ‘गुलाबी’ (Gulabi) की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म को विपुल मेहता (Vipul Mehta) डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और इकोलोन प्रोडक्शंस के विशाल राणा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर विशाल राणा ने कहा- ‘हम आज अहमदाबाद में ‘गुलाबी’ की शूटिंग शुरू कर रोमांचित हैं. इस फिल्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य एक ऐसी कहानी सामने लाना है, जो दर्शकों को पसंद आए.’

Huma Qureshi Gulabi

विशाल राणा ने आगे कहा- ‘अपने करियर में बेहतरीन अभिनय का परिचय देने वाली हुमा एक बार फिर पर्दे पर कुछ नया जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं.’ आपको बता दें कि अपनी नई फिल्म ‘गुलाबी’ की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस इन दिनों अहमदाबाद में हैं. इस फिल्म में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभाती नजर आएंगी.

Huma Qureshi Movies

इससे पहले हुमा कुरैशी अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी’ के तीसरे सीजन में दिखी थीं. बिहार की राजनीति पर बनी इस सीरीज में हुमा ने ‘रानी भारती’ का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी. सीरीज के दोनों पार्ट्स हिट रहे. इसके अलावा उनके पास नवजोत गुलाटी की ‘पूजा मेरी जान’ नाम की फिल्म भी है. ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है. इससे पहले हुमा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘बदलापुर’, ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?