Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. इसकी कमाई की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन दुनियाभर में फिल्म का जलवा कायम है. खास बात ये है कि रणबीर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2: द रूल’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में दुनियाभर में 1,755.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले ये जगह ‘पुष्पा 2’ के पास थी, जिसने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे.
अब ‘बाहुबली 2’ की बारी
‘रामायण’ की नजर अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड पर है. इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,788.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यानी ‘रामायण’ को इससे आगे निकलने के लिए लगभग 32.46 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘दंगल’ 2,070.30 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद ‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ का नाम आता है. ‘रामायण’ अब चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है.
Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज
21वें दिन की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी बुधवार को भारत में 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये पहली बार है जब फिल्म की रोजाना घरेलू कमाई 10 करोड़ रुपये से नीचे आई है. अब तक भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, विदेशों से फिल्म ने करीब 582 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
हिंदी वर्जन का कमाल
फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है. 21वें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 6.75 करोड़ रुपये कमाए. मलयालम से 1.10 करोड़, कन्नड़ से 75 लाख, तमिल से 70 लाख और तेलुगु से 30 लाख रुपये की कमाई हुई. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ कितनी जल्दी ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस की इस रेस में फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर अपनी ताकत जरूर दिखा दी है.
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर बम धमकी का साया, वेन्यू और मेट्रो स्टेशन उड़ाने की चेतावनी; FIR दर्ज
