Home मनोरंजन 25 साल बाद फिर खुलेगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का आलीशान घर, अब फैंस बनेंगे रायचंद फैमिली के मेहमान!

25 साल बाद फिर खुलेगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का आलीशान घर, अब फैंस बनेंगे रायचंद फैमिली के मेहमान!

by Preeti Pal 27 November 2026, 11:57 AM IST
27 November 2026, 11:57 AM IST
25 साल बाद फिर खुलेगा 'कभी खुशी कभी गम' का आलीशान घर, अब फैंस भी बन सकेंगे रायचंद फैमिली के मेहमान!

Raichand House: अगर आपने कभी ‘कभी खुशी कभी गम’ देखी है, तो रायचंद फैमिली का आलीशान घर आपको जरूर याद होगा. वो बड़ी-बड़ी सीढ़ियां, शानदार इंटीरियर, राहुल और अंजलि की यादें और पू यानी करीना कपूर का पिंक बेडरूम! अब सोचिए, अगर आपको इसी घर के अंदर घूमने और पू की तरह तैयार होने का मौका मिल जाए तो, कैसा रहेगा? ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका ये सपना सच हो सकता है. दरअसल, साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. इस खास मौके पर Airbnb ने फिल्म के फेमस रायचंद हाउस को मुंबई में दोबारा तैयार किया है. यानी अब फैंस सिर्फ फिल्म में इस घर को देखेंगे नहीं, बल्कि इसके अंदर जाकर पुरानी यादों को भी जी सकेंगे.

दो घंटे तक का सफर

इस खास एक्सपीरियंस का नाम ‘एट होम विद रायचंद्स’ रखा गया है. 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक ये घर 180 फैंस के लिए खोला जाएगा. सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आने का कोई चार्ज नहीं लगेगा. यानी बिना पैसे खर्च किए आप बॉलीवुड के इस यादगार घर का हिस्सा बन सकते हैं. फैंस को यहां करीब दो घंटे बिताने का मौका मिलेगा. इस बीच वो घर की बड़ी-बड़ी सीढ़ियों पर घूम सकेंगे, फैमिली के स्टडी रूम को देख सकेंगे और फिल्म के कई यादगार पलों को फिर से महसूस कर सकेंगे. इसके लिए एक खास ऑडियो टूर भी रखा गया है, जो आपको फिल्म की दुनिया में ले जाएगा.

Ramayana का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! ‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब इस फिल्म पर नजर

पू का कमरा

इस पूरे एक्सपीरियंस का सबसे खास हिस्सा है पू का बेडरूम. करीना कपूर का वो पिंक वाला कमरा, जहां उनका फैशन और स्टाइल देखने को मिलता था. यहां फैंस को पू की दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलेगा. कमरे में उनके फेमस लुक्स से जुड़ी चीजें भी रखी जाएंगी. खास तौर पर ‘यू आर माई सोनिया’ गाने में पहना गया लाल शाइनी टॉप और मैचिंग पैंट भी वहां देखने को मिलेंगे.

एंट्री से पहले टेस्ट

हालांकि, रायचंद फैमिली के घर में एंट्री इतनी आसान भी नहीं होगी. मेहमानों को अंदर जाने से पहले रोहन का फेमस टंग ट्विस्टर बोलकर अपनी फैन वाली काबिलियत साबित करनी होगी. इसलिए घर जाने से पहले फिल्म दोबारा देख लेना आपके काम आ सकता है. यानी जो लोग इस खास एक्सपीरियंस का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो 23 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से इस घर को देखने के लिए बुकिंग कर सकते हैं. यानी इस बार मौका सिर्फ एक घर देखने का नहीं, बल्कि 25 साल पुरानी फिल्मी यादों में वापस जाने का है.

News Source: ANI

बेंगलुरु में पाकिस्तानी ड्रामे की स्क्रीनिंग पर लगा ब्रेक, बवाल के बाद लिया गया बड़ा फैसला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?