Home मनोरंजन Anant Ambani की शादी से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने किया पुण्य का काम, मिली हजारों लोगों की दुआएं

Anant Ambani की शादी से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने किया पुण्य का काम, मिली हजारों लोगों की दुआएं

by Preeti Pal 3 July 2024, 9:37 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:50 AM IST)
3 July 2024, 9:37 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:50 AM IST)
Anant Ambani की शादी से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने किया पुण्य का काम, मिली हजारों लोगों की दुआएं

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं. उनकी शादी से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने पालघर में एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया.

03 July, 2024

Anant Ambani Wedding: रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani Wedding) की शादी होने वाली है. बेटे की शादी से पहले मुकेश और नीता ने एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया. ये समारोह महाराष्ट्र के पालघर में बीते मंगलवार को हुआ. इसी के साथ नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं.

अंबानी परिवार ने दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह समारोह में नीता और मुकेश अंबानी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. इस समारोह में उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल, बेटा आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी शामिल हुईं.

नीता अंबानी हुईं भावुक

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा- ‘आज इन नवविवाहित जोड़ों को देखकर मुझे बहुत खुशी मिल रही है. मैं एक मां हूं और समझ सकती हूं कि जब बच्चों की शादी होती है तो कैसी खुशी होती है. आज से अनंत और राधिका की शादी का फंक्शन शुरू हो रहा है. इसलिए मैं यह खुशी का काम कर रही हूं. इन बच्चों की शादी देखकर मैं बहुत खुश हूं. मैं इनकी सुख और समृद्धि की कामना करती हूं’.

आपको बता दें कि अनंत और राधिका मर्चेंट इसी महीने की 12 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है. इससे पहले अनंत और राधिका के दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं. पहला प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में और दूसरा इटली में हुआ.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?