Home मनोरंजन Akshay Kumar Flop Movies: बीते कुछ सालों में फ्लॉप हो चुकी हैं खिलाड़ी की ये 5 बड़ी फिल्में

Akshay Kumar Flop Movies: बीते कुछ सालों में फ्लॉप हो चुकी हैं खिलाड़ी की ये 5 बड़ी फिल्में

by Preeti Pal 6 April 2024, 6:17 PM IST (Updated 22 September 2025, 1:43 PM IST)
6 April 2024, 6:17 PM IST (Updated 22 September 2025, 1:43 PM IST)
prithviraj

Akshay Kumar Flop Movies: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी बड़े मिया छोटे मियां को लेकर चर्चा मे हैं. इससे पहले अक्षय कुमार की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं. ये हैं उनकी एक लिस्ट

06 April, 2024

Akshay Kumar Flop Movies: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बड़े मिया छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, बीते कुछ साल में अक्षय कुमार ने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. बड़े बजट की होने के बाद भी इन फिल्मों ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था. आइए एक नजर डालते हैं खिलाड़ी कुमार की बड़ी फ्लॉप फिल्मों पर.

‘सम्राट पृथ्वीराज’

अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बड़े बजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था.

‘राम सेतु’

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस ठंडी साबित हुई.

‘बच्चन पांडे’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. इस फिल्म में अरशद वारसी और कृति सेनन भी अहम भूमिका में थे. हालांकि, दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये भी फ्लॉप हो गई.

‘रक्षाबंधन’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही रहा. ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय की ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती रही.

‘सेल्फी’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ भी एक फ्लॉप फिल्म थी. इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में दिखे. हालांकि, अक्षय और इमरान की जोड़ी भी फिल्म की नैया को पार लगाने में असफल रही.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?