Home मनोरंजन Jawan in Japan: किंग खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ जापान में होगी रिलीज, अनाउंस हुई डेट

Jawan in Japan: किंग खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ जापान में होगी रिलीज, अनाउंस हुई डेट

by Pooja Attri 12 September 2024, 4:18 PM IST (Updated 13 September 2024, 5:09 PM IST)
12 September 2024, 4:18 PM IST (Updated 13 September 2024, 5:09 PM IST)
Jawan in Japan: किंग खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' जापान में होगी रिलीज? अनाउंट हुई डेट

Jawan in Japan: सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ 29 नवंबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

12 September, 2024

Jawan in Japan: सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को घोषणा की है कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ 29 नवंबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एटली द्वारा निर्देशित ये फिल्म सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी.

जापान में कब होगी मूवी रिलीज

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है एक कहानी न्याय की…प्रतिशोध की…खलनायक और नायक की…एक कहानी जवान की…आ रही है जापान के थिएटरों में पहली बार!!! तो अब रह गया बस एक सवाल – तैयार-आह? जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया, वह जापान में बड़े पैमाने पर आगमन कर रहा है! #जवान 29 नवंबर, 2024 को जापान में स्क्रीन पर रिलीज होगी.

दिखाई देंगे दीपिका पादुकोण और संजय दत्त

किंग खान ने इस फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही एक जापानी पोस्टर भी शेयर किया है. एक्टर इसके बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बात अगर जवान की करें तो इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं. सान्या मल्होत्रा समेत मुकेश छाबड़ा जैसे कलाकार भी फिल्म में चार चांद लगाते हैं. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, ‘जवान’ गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस और गौरव वर्मा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है.

यह भी पढ़ें: OTT पर एक बार फिर हंसने के लिए हो जाइये तैयार, नोट करें कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?