OTT Releases This Week: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो वीकेंड आते ही टीवी का रिमोट हाथ में लेकर नई फिल्म या वेब सीरीज ढूंढ़ने लगते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच ओटीटी की दुनिया में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. इस हफ्ते हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, क्राइम, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का पूरा पैकेज मिलने वाला है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस बार कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की क्राइम सीरीज ‘अक्का’ से लेकर ऋत्विक भौमिक की फैमिली ड्रामा ‘मीठे में क्या है’ तक कई बड़े प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं. वहीं, हॉरर पसंद करने वालों के लिए भी डरावनी कहानियों की कमी नहीं होगी. तो आप भी इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देख लें.

मिनिमम वेज, नेटफ्लिक्स
अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है, तो ‘मिनिमम वेज’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. 26 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली इस सीरीज की कहानी एक छोटे शहर की पिज्जा शॉप के इर्द-गिर्द घूमती है. यहां काम करने वाले टीनएज वर्कर रोज नए ग्राहकों, अजीब सिचुएशन और ऑफिस की परेशानियों से जूझते हैं. मुसीबत तब बढ़ती है, जब उनका अक्सर गायब रहने वाला बॉस अचानक लौट आता है और दुकान को प्रोफिट में लाने की जिद पकड़ लेता है. इस कॉमेडी सीरीज में ग्रेस राइटर और रैंडल पार्क लीड रोल में हैं. इसका हर एपिसोड लगभग 12 मिनट का है और यही इस सीरीज की सबसे अच्छी बात है. यानी कम टाइम समय में कॉमेडी का पूरा मजा मिलेगा.
ड्राइव-द प्रिटेंडर्स, प्राइम वीडियो
रोमांस के साथ रेसिंग का तड़का पसंद है? तो ‘ड्राइव-द प्रिटेंडर्स’ आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगा. 28 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की कहानी एक यंग कार मैकेनिक की है, जो रेसिंग की दुनिया में बड़ा नाम बनाना चाहता है. लेकिन उसके पास अपने सपनों को पूरा करने के लिए पैसे और सोर्स नहीं हैं. ऐसे में वो एक कंट्रोवर्सी में रहने वाली शख्सियत के साथ नकली सगाई का नाटक करता है. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब दिखावे का ये रिश्ता धीरे-धीरे सच्चे प्यार में बदलने लगता है. अब सवाल है कि ये रिश्ता सिर्फ करियर बनाने का जरिया रहेगा या दोनों सचमुच एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे?
Ramayana: 18 महीने में 4500 गहने! जानें कैसे तैयार हुई अयोध्या, मिथिला और लंका की शाही दुनिया

बलाराव, नेटफ्लिक्स
हैलोवीन के मौके पर डरावनी कहानियों का मजा लेना चाहते हैं, तो ‘बलाराव’ भी शानदार ऑप्शन हो सकती है. ये 8 एपिसोड वाली फिलिपिनो हॉरर-मिस्ट्री सीरीज 29 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी. इसकी कहानी एक लड़की के आसपास घूमती है, जो अपनी लापता मां की तलाश में एक अनजान आइलैंड पर पहुंच जाती है. लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे कई अजीब चीजों का सामना करना पड़ता है. धीरे-धीरे उसके परिवार से जुड़े पुराने राज सामने आने लगते हैं. कहानी में वहां की लोककथाओं और डरावनी मान्यताओं का भी इस्तेमाल किया गया है.
सीरीज में जेनिन गुटिरेज लीड रोल में हैं. इस शो को रे रेड ने डायरेक्ट किया है.
यू, मी, अस नेटफ्लिक्स
प्यार हमेशा आसान नहीं होता. कभी-कभी रिश्तों में तीसरे इंसान की एंट्री पूरी कहानी बदल देती है. इटैलियन ड्रामा फिल्म ‘यू, मी, अस’ कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रही है. फिल्म तीन लोगों के बीच उलझे रिश्तों और बदलते इमोशन्स को दिखाती है. प्यार, धोखा, भरोसा और रिश्ते इस सीरीज की हाइलाइट्स हैं. यानी अगर आपको इमोशनल और रिलेशनशिप ड्रामा पसंद है, तो इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जगह दे सकते हैं. ये फिल्म 29 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

अ कपल ऑफ लाइज़, नेटफ्लिक्स
सोचिए, आप छुट्टियां मनाने के लिए किसी दूसरे कपल के साथ घर बदलते हैं. शुरुआत में सब कुछ शानदार लगता है, लेकिन अचानक ऐसे राज खुलने लगते हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था. स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ए कपल ऑफ लाइज’ इसी तरह के कॉन्सेप्ट पर बनी वेब सीरीज है. चार एपिसोड की ये वेब सीरीज 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. इसमें दो कपल छुट्टियों के लिए अपने घर बदलने का फैसला करते हैं. लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी शक, धोखे और खतरनाक सस्पेंस में उलझ जाती है. सीरीज में एम्मा एपलटन, फारेस फारेस, फ्रिडा गुस्तावसन और जैकब ओफ्टेब्रो जैसे स्टार्स दिखाई देंगे.
अक्का, नेटफ्लिक्स
इस हफ्ते की सबसे पॉपुलर भारतीय रिलीज में से एक है ‘अक्का’. इस क्राइम सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे आमने-सामने दिखाई देंगी. कहानी साल 1985 के इमेजिनरी राज्य पेरनुरु में सेट है. यहां पिछले 800 सालों से क्राइम की दुनिया पर महिलाओं का राज रहा है. लेकिन अब इस साम्राज्य की सत्ता को लेकर दो ताकतवर महिलाओं के बीच जंग छिड़ जाती है. कीर्ति सुरेश क्वीन भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के रोल में हैं. सीरीज में सत्ता, बदला, धोखा और क्राइम की दुनिया के कई दिलचस्प पहलू देखने को मिलेंगे. इसमें तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे. ये फिल्म भी 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

कोलिज़न कोर्स, नेटफ्लिक्स
बैंक लूटने की प्लानिंग करना आसान लग सकता है, लेकिन जब प्लान बिगड़ जाए तो क्या होगा? ‘कोलिजन कोर्स’ एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी साल 2013 के स्पेन में सेट है. कुछ क्रिमिनल्स बैंक लूटने के बाद तेज रफ्तार गाड़ी में भागते हैं. लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है. इसके बाद एक-एक करके ऐसे राज सामने आते हैं, जो पूरी लूट की कहानी बदल देते हैं. फिल्म में लाइया कोस्टा, कारा एलेजाल्डे और लुइस जाहेरा लीड रोल में हैं. आप इस फिल्म को भी 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
Rajinikanth की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 7 दिन टोड़ा तमिल सिनेमा का रिकॉर्ड
डेड-एंड जॉब, नेटफ्लिक्स
ऑफिस की नौकरी से परेशान लोगों के लिए ये सीरीज थोड़ा अलग एक्सपीरियंस लेकर आ रही है. साउथ कोरियन हॉरर ड्रामा ‘डेड-एंड जॉब’ में नौकरी की परेशानियों को हॉरर घटनाओं के साथ जोड़ा गया है. यहां कर्मचारियों के सामने सिर्फ काम पूरा करने का दबाव नहीं है, बल्कि जिंदा बचकर ऑफिस से निकलना भी बड़ी चुनौती बन जाता है. सीरीज में ली जे-वूक लीड रोल में दिखाई देंगे. अगर आपको कोरियन ड्रामा और हॉरर दोनों पसंद हैं, तो इसे जरूर देख सकते हैं. ये शो भी 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

हाउ टू रुइन दिवालीः मीट द पेरेंट्स, नेटफ्लिक्स
दिवाली पर परिवार के साथ मिलना-जुलना तो आम बात है. लेकिन जब रिश्तेदारों की मुलाकात में गड़बड़ियां शुरू हो जाएं, तो त्योहार भी कॉमेडी शो बन सकता है. ‘हाउ टू रुइन दिवाली: मीट द पेरेंट्स’ कुछ ऐसी ही मजेदार कहानी लेकर आ रही है. इस साउथ अफ्रीकन कॉमेडी में परिवारों की मुलाकात के दौरान गलतफहमियां, पुराने राज और मजेदार सिचुएशन आती हैं. 30 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाले इस शो में रोजमेरी जिमू और काइल क्लार्क लीड रोल में हैं.
मीठे में क्या है, नेटफ्लिक्स
दिवाली पर मिठाइयों के साथ रिश्तों की मिठास भी जरूरी होती है. लेकिन हर परिवार में सब कुछ मीठा हो, ये जरूरी नहीं. हिंदी फैमिली ड्रामा ‘मीठे में क्या है’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो दिवाली मनाने के लिए एक साथ इकट्ठा होता है. लेकिन त्योहार की खुशियों के बीच पुरानी शिकायतें और पीढ़ियों के बीच गलतफहमियां सामने आने लगती हैं. सीरीज में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी, आयशा रजा और गौरव शर्मा लीड रोल में हैं. फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है. आप इसे भी 30 अक्टूबर से घर बैठे देख पाएंगे.
Nayyi Navelli अब घर में मचाएगी डर और हंसी का धमाल, जानें कब और कहां होगी रिलीज

नॉक्टर्न, एप्पल टीवी
क्राइम और सीरियल किलर की कहानियां पसंद करने वालों के लिए ‘नॉक्टर्न’ आ रही है. इस सीरीज की कहानी एक पूर्व होमिसाइड डिटेक्टिव की है, जो शांत जिंदगी बिताने के लिए पेंसिल्वेनिया के एक छोटे शहर में बस जाता है. लेकिन जल्द ही शहर में खतरनाक मर्डर होने शुरू हो जाते हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन मर्डर के पीछे एक ऐसा सीरियल किलर है, जो जेल में बंद है. अब डिटेक्टिव इस सस्पेंस को कैसे सुलझाएगा, यही कहानी का सबसे बड़ा सस्पेंस है. आप इस शो को 30 अक्टूबर से एप्पल टीवी पर देख पाएंगे.
ऑब्सेस, नेटफ्लिक्स
ये साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज 1970 के दशक के कुवैत में सेट है. कहानी तलाल नाम के आदमी की है, जो पिता की मौत के बाद अपने घर लौटता है. लेकिन लौटते ही उसे अपने पास्ट से जुड़ी एक महिला हेसा के डरावने सीन दिखाई देने लगते हैं. अब सवाल है कि ये सब उसके मन का वहम है या सचमुच कोई शक्ति उसका पीछा कर रही है? सीरीज में याकूब अलफरहान और हया अब्दुलसलाम लीड रोल में हैं. ये शो भी 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

ऑब्सेशन, जियोहॉटस्टार
अगर आप रोमांस और हॉरर का खतरनाक कॉम्बिनेशन देखना चाहते हैं, तो ‘ऑब्सेशन’ आपकी पसंद बन सकती है. फिल्म की कहानी एक ऐसे यंग लड़के की है, जो अपनी पसंद की लड़की को प्यार में डालने के लिए एक अजीब चीज़ का इस्तेमाल करता है. शुरुआत में सब कुछ उसके मनमुताबिक होता है, लेकिन जल्द ही लड़की का प्यार खतरनाक जुनून में बदल जाता है. इसके बाद कहानी में डरावनी चीज़ें होने लगती हैं. करी बार्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इंडे नवारेट और माइकल जॉनस्टन लीड रोल में हैं. फिल्म का अनकट वर्जन अंग्रेजी और हिंदी में मौजूद है. आप इस सीरीज को 30 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे.
रुद्रवनम पीएस, ज़ी5
तेलुगु क्राइम थ्रिलर ‘रुद्रवनम पीएस’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. 7 एपिसोड की इस सीरीज में नरेश अगस्त्य ईमानदार पुलिस ऑफिसर एसआई शिवकुमार के रोल में हैं. एक मर्डर और लापता इंसान की जांच करते हुए शिवकुमार ऐसे सस्पेंस तक पहुंचता है, जिनके तार शहर में फैले करप्शन से जुड़े होते हैं. 30 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली सीरीज में बनर्जी, शिवा अलापति और रमेश कोनामभोटला भी नजर आएंगे.
Daler Mehndi विवाद में CM धामी की एंट्री! फोन पर की बात, बोले- पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें
