Home मनोरंजन शादी पर सवाल उठाने वालों को Rashmika Mandanna ने दिया करारा जवाब, Vijay ने भी दिया साथ

शादी पर सवाल उठाने वालों को Rashmika Mandanna ने दिया करारा जवाब, Vijay ने भी दिया साथ

by Preeti Pal 27 October 2026, 10:26 AM IST
27 October 2026, 10:26 AM IST
शादी पर सवाल उठाने वालों को Rashmika Mandanna ने दिया करारा जवाब, Vijay ने भी दिया साथ

Rashmika Mandanna Marriage Controversy: साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी की हो रही है. दरअसल, हाल ही में दोनों ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में अपनी लव स्टोरी और शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की थीं. लेकिन शो के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. अब रश्मिका और विजय ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है. रश्मिका ने लंबा पोस्ट लिखकर अपनी शादी और प्यार के बारे में बात की. वहीं, विजय ने साफ कहा कि वो और उनकी पत्नी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं.

प्रपोजल पर क्या बोले थे विजय?

दरअसल, कंट्रोवर्सी की शुरुआत ‘कॉफी विद करण 9’ में हुई बातचीत से हुई. शो में करण जौहर ने कपल से पूछा कि शादी के लिए किसने प्रपोज किया था. इस पर विजय ने बताया कि किसी को प्रपोज करना उनके नेचर में नहीं है. रश्मिका ने ही उनसे शादी करने की बात कही थी. विजय ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि रश्मिका उनसे करीब 100 बार शादी के लिए पूछ चुकी थीं. रश्मिका ने भी माना कि विजय को शादी के लिए मनाने में उन्हें लगभग एक साल लग गया था. बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर इस बातचीत को लेकर बहस शुरू हो गई.

लोगों ने बताया ‘रेड फ्लैग’

शो के कुछ वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विजय के बिहेवियर पर सवाल उठाए. कुछ लोगों ने उन्हें ‘रेड फ्लैग’ तक बता दिया. रिश्तों की भाषा में ये शब्द ऐसे बिहेवियर के लिए इस्तेमाल होता है, जिसे लोग वॉर्निंग का संकेत मानते हैं. हालांकि, कई फैंस ने कपल का सपोर्ट करते हुए कहा कि कुछ मिनट की बातचीत से किसी की शादी का फैसला नहीं किया जा सकता.

प्यार करना कब से गलत हो गया?

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि आमतौर पर वो लोगों की राय पर रिएक्शन नहीं देतीं, क्योंकि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है. लेकिन इस बार उन्हें लगा कि लोग राय देने के बजाय गुस्सा निकालने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं. रश्मिका ने सवाल उठाया कि अपने पति से बहुत प्यार करना आखिर कब से गलत हो गया? उन्होंने कहा कि विजय उनके लाइफ पार्टनर, दोस्त और वो इंसान हैं, जिनके साथ वो बूढ़ी होना चाहती हैं.

Daler Mehndi विवाद में CM धामी की एंट्री! फोन पर की बात, बोले- पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें

हजार बार पूछ सकती हूं

रश्मिका ने विजय के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को ऐसा जीवनसाथी मिले, जो उससे बहुत खूबसूरती से प्यार करता हो, तो शादी के बाद भी वो उससे दोबारा शादी करने की इच्छा जता सकती है. रश्मिका के मुताबिक, वो विजय से हजार बार शादी के लिए पूछ सकती हैं. उनके लिए 100 बार पूछना कोई बड़ी बात नहीं है.

फैमिली पर भी किया कमेंट

रश्मिका ने अपने परिवार को निशाना बनाने वालों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि लोग उनकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन बिना जाने उनके परिवार के बारे में गलत बातें करना ठीक नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि नारीवाद का मतलब किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी है.

विजय ने की पत्नी की तारीफ

रश्मिका के बयान के कुछ घंटों बाद विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने रश्मिका को अपनी पत्नी और सबसे अच्छी दोस्त बताया. विजय ने लिखा कि वो और रश्मिका अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं. उन्होंने ये भी कहा कि, अगर दुनिया उनके खिलाफ खड़ी होती है, तब भी वो अपनी पत्नी के साथ खड़े रहेंगे.

फरवरी में हुई थी शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इसी साल 26 फरवरी को शादी की थी. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. विजय ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, रश्मिका ‘पुष्पा’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं.

News Source: ANI

दिवाली से पहले OTT पर मनोरंजन का धमाका! Netflix से JioHotstar तक, आ रहीं 14 नई फिल्में और वेब सीरीज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?