Home पर्यावरणमौसम कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

by Farha Siddiqui 16 January 2024, 12:46 PM IST (Updated 1 August 2025, 12:56 PM IST)
16 January 2024, 12:46 PM IST (Updated 1 August 2025, 12:56 PM IST)
Delhi-NCR wrapped in fog

16 January 2024  

लोगों पर ठंड और कोहरे की दोहरी मार

दिल्ली-एनसीआर मंगलवार की सुबह को कोहरे की सफेद चादर से लिपटा दिखाई दिया। कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से ज़ीरो विजिबिलिटी रही। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। तो वहीं राजस्थान के कई इलाकों में भी शीतलहर का दौर जारी है। साथ ही कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

मंगलवार की सुबह रही सीजन की सबसे ठंडी सुबह

दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में पांचवे दिन तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में तापमान 4.8 डिग्री रहा। तो वहीं सुबह 8:30 बजे पारा लुढक कर 3.5 डिग्री हो गया। सोमवार को दिन में अच्छी धूप ज़रूर निकली, लेकिन उसके बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम

मंगलवार की सुबह 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर थी। लेकिन 7:30 बजे विजिबिलिटी 0 हो गई थी। देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट आईजीआई पर भी विजिबिलिटी शून्य थी। जिसकी वजह से कई उड़ानों को रद्द किया गया।

लोगों को अभी नहीं मिलेगी कोहरे से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का कोहरा रह सकता है। दिल्ली की बात की जाए, तो मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?