Home Top News विपक्ष के झूठ का घर-घर जाकर देंगे जवाब, EVM और बैलेट पेपर पर पंकज चौधरी ने कांग्रेस को घेरा

विपक्ष के झूठ का घर-घर जाकर देंगे जवाब, EVM और बैलेट पेपर पर पंकज चौधरी ने कांग्रेस को घेरा

by Dheeraj Tripathi 4 November 2026, 7:50 PM IST
4 November 2026, 7:50 PM IST
विपक्ष के झूठ का घर-घर जाकर देंगे जवाब, EVM और बैलेट पेपर पर पंकज चौधरी ने कांग्रेस को घेरा

UP BJP: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है. यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब गांव-गांव और घर-घर जाकर देंगे. यह बातें उन्होंने बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर में प्रथम आगमन पर स्वागत किया.

हार पर आत्ममंथन करे कांग्रेस

श्री चौधरी ने कहा की विपक्ष कभी ईवीएम पर सवाल उठाता है, तो कभी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है, जबकि बैलेट पेपर से हुए देश के 28 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक सीट मिली. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37, तमिलनाडु में 59, पश्चिम बंगाल में 49, बिहार में 36, त्रिपुरा में 33, गुजरात में 31, ओडिशा में 26 और नागालैंड में 21 वर्षों से सत्ता से बाहर है. कांग्रेस को अपनी हार पर आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सभा लोकतंत्र की रक्षा, अराजकता समाप्त करने और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने के संकल्प का हिस्सा है. विपक्षी गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है और चुनाव हारने पर ईवीएम व चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने तथा देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करता है.

राहुल को परिवार और सत्ता की चिंता

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा और बहस के समय बाहर चले जाते हैं, लेकिन ‘मॉक संसद’ कर लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रहे हैं. कांग्रेस को संविधान नहीं, बल्कि परिवार और सत्ता की चिंता है. उन्होंने कहा कि 2024 में संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस ने ही अपने एक नेता को प्रधानमंत्री पद पर बनाए रखने के लिए 1976 में 42वां संविधान संशोधन किया था, जिसे ‘मिनी संविधान’ कहा जाता है. कांग्रेस अब तक 75 संशोधन कर चुकी है, जबकि एनडीए सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 संशोधन किए, जिनमें एससी-एसटी के अधिकारों एवं सम्मान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए किया गया.

राजनीति में अराजकता बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन दिल्ली में कुछ नौजवानों को भ्रमित और लोगों को उत्तेजित कर प्रदर्शन कराया गया. शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार या भाजपा को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन जब नेताओं ने रिजीम चेंज की बात की और एक नेत्री ने बांग्लादेश जैसा प्रयोग करने की बात कही, तो यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें बेहद गहरी हैं और यहां बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसी स्थिति नहीं बन सकती.

यूपी की कानून-व्यवस्था पूरे देश में मिसाल

श्री चौधरी ने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव हारते हैं, तो केवल आरोप लगाते हैं. उन्हें स्वयं आत्ममंथन करने की आवश्यकता है. हाल ही में हुए उपचुनाव, नगर निकाय चुनाव, असम, बिहार और पांडिचेरी के चुनाव, राजस्थान एवं गुजरात के निकाय चुनावों में जनता ने उन्हें हराकर वापस भेजने का काम किया है. इसलिये उन्हें अपने भीतर झांककर आत्ममंथन करना चाहिए. श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने गरीबों का कल्याण, सीमाओं की सुरक्षा, नक्सलवाद और धारा 370 समाप्त कर अखंड भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है.आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरे देश में मिसाल बनी है.

नशा खत्म करने का वादा किया था, हुआ क्या?’ इंसाफ रैली में पंजाब सरकार पर जमकर बरसे राहुल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?