Home Top 2 News बाढ़ के कारण मणिपुर में तबाही का मंजर; तीन लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

बाढ़ के कारण मणिपुर में तबाही का मंजर; तीन लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

by Rashmi Rani 30 May 2024, 2:07 PM IST (Updated 27 June 2026, 2:49 PM IST)
30 May 2024, 2:07 PM IST (Updated 27 June 2026, 2:49 PM IST)
Manipur Flood

Manipur Flood : मणिपुर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह तीन लोगों की मौत हो गई है. इम्फाल नदी में आई उफान के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है.

30 May, 2024

Manipur Flood : मणिपुर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह तीन लोगों की मौत हो गई है. इम्फाल नदी में आई उफान के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. सैकड़ों लोगों के घर में पानी घुस गया है. बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई.

कई इलाकों में भर गया पानी

बुधवार को 75 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को पास के सामुदायिक भवनों में शरण लेनी पड़ी है.उन्होंने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ आने की खबर है, जिनमें खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं.

सैकड़ों घर जलमग्न हो गए

अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीयेंगबाम लेईकाई इलाकों के पास इंफाल नदी का तट टूट गया है और पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं. इंफाल पूर्वी जिले के हेंगांग और खुरई विधानसभा के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि कई इलाकों में नदी के तटबंध टूटने की वजह से लोग और पश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और एनडीआरएफ कर्मी प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?