Home स्वास्थ्य देश में फिर कोविड-19 के 605 नए मामले आए सामने, 4 लोगों ने तोड़ा दम

देश में फिर कोविड-19 के 605 नए मामले आए सामने, 4 लोगों ने तोड़ा दम

by Farha Siddiqui 10 January 2024, 4:37 PM IST (Updated 30 July 2025, 4:52 PM IST)
10 January 2024, 4:37 PM IST (Updated 30 July 2025, 4:52 PM IST)
covid new case in india

10 January 2024   

24 घंटों में कोविड से 4 लोगों ने तोड़ा दम

देश में कोविड-19 के मामलो में हर रोज तेजी से इजाफा हे रहा है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 605 नए मामले सामने आए है। वही चार लोगो ने इसकी चपेट में आकर दम तोड़ दिया। जिसमें कर्नाटक और केरल में कोविड-19 के दो-दो मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की तादात घटकर 3,643 हो गयी है। पिछले साल पांच दिसंबर तक इसके मामलों की तादात घटकर दोहरे अंक में पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 के कारण संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी आई है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ लोगों को खुराकें दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?