Home राजनीति वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में बोलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में बोलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

by Farha Siddiqui
0 comment
pm in vibrante gujrat global summit

10 January 2024   

भारत ऐसा मित्र, जिस पर किया जा सकता है भरोसा-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल हुए। पीएम ने कहा कि दुनिया आज भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के तौर पर देख रही है। भारत एक ऐसे मित्र के रूप में उभरा है, जिसपर भरोसा किया जा सकता है।

भारत दुनिया में विश्वास की एक नयी किरण

पीएम ने कहा कि ऐसे वक्त में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है, तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नयी किरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, दुनिया भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ और वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि के इंजन के रूप में देखती है। भारत एक ऐसा साझेदार है, जो जन-केंद्रित विकास में विश्वास करता है। भारत एक ऐसी आवाज है, जो वैश्विक भलाई में विश्वास करता है और वह ग्लोबल साउथ की भी एक आवाज है।

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पीएम ने कहा, 10 साल पहले भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में 11वें नंबर पर था, जबकि आज वो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज दुनिया की हर रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत अगले कुछ सालों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है, कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।

अगले 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल

प्रधानमंत्री ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। पीएम ने बताया कि अब भारत अगले 25 सालों के अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी आजादी का 100वां साल मनाएगा, तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। इसलिए ये 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। दुनिया आज भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देख रही है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?