Home स्वास्थ्य हार्ट के लिए सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी काफी नहीं! जानिए क्या कहती है रिसर्च

हार्ट के लिए सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी काफी नहीं! जानिए क्या कहती है रिसर्च

by Farha Siddiqui
0 comment
हार्ट के लिए सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी काफी नहीं, जानिए क्या कहती है रिसर्च

10 February 2024 

मीठी ड्रिंक्स से हार्ट अटैक का रहता है खतरा

आज के समय में लोग जंक फूड, आर्टिफिशल स्वीटनर और फ्लेवर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं। इसका सेहत पर काफी खराब असर पड़ता है। एक नई रिसर्च के अनुसार, जो लोग आर्टिफिशल स्वीटनर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करते हैं उनको हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे- हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट अटैक का जोखिम बना रहता है। फिर चाहें, वो फिजिकली कितने भी एक्टिव क्यों न हों।

क्या कहती है रिसर्च?

एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं वो अक्सर आर्टिफिशल स्वीटनर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं। तो क्या फिजिकल एक्टिव रहते हुए चीनी से भरी ड्रिंक्स का सेवन करना हानिकारक है? अमेरिका के हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा एक रिसर्च की गई थी जिसमें 30 साल के 1 लाख अडल्ट्स को शामिल किया गया था। ये लोग हफ्ते में 150 मिनट तक एक्सरसाइज करते थे। इस रिसर्च में पाया गया कि दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हफ्ते में 1 घंटे 50 मिनट तक का वर्कआउट काफी नहीं है। ऐसा डब्ल्यूएचओ द्वारा बताया गया।

मीठी ड्रिंक्स का दिल पर प्रभाव

अगर आप रोजाना आर्टिफिशल स्वीटनर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो, इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, शरीर में सूजन और वजन बढ़ने की समस्या पैदा होने लगती हैं। इन समस्याओं के शिकार होने के बाद हार्ट स्ट्रॉक और अटैक आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?