Home राज्य ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू

ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू

by Rashmi Rani 10 February 2024, 3:07 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:14 PM IST)
10 February 2024, 3:07 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:14 PM IST)
ईडी ने 11 घंटे तक की कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ, रविवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

10 Feb 2024

हेमंत सोरेन को भी इसी मामले में किया गया गिरफ्तार

झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के एक मामल में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए। साहू को सुबह करीब 11 बजे रांची में ईडी के दफ्तर में प्रवेश करते हुए देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में हाल में ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी साहू से सोरेन के साथ उसके कथित संबंधों और पिछले महीने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी के दौरान जब्त की गयी एक लग्जरी कार के संबंध में पूछताछ करना और उनका बयान दर्ज करना चाहती है। जानकारी के अनुसार, ईडी अधिकारियों को दक्षिण दिल्ली में झारखंड सरकार के पट्टे पर लिए गए आवास में लग्जरी कार की चाबी मिली और तलाशी पूरी करने के बाद वे कार अपने साथ ले गए थे।

आपको बता दें कि धीरज प्रसाद साहू पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग द्वारा ओडिशा में स्थित बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर तलाशी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किए जाने के बाद खबरों में आए थे। इस कंपनी के प्रवर्तक कांग्रेस सांसद के परिवार के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?