Home Latest News & Updates पाकिस्तान के कराची शहर में भारी बारिश ने मचाया कहर! 19 लोगों की मौत; छत और दीवारें ढही

पाकिस्तान के कराची शहर में भारी बारिश ने मचाया कहर! 19 लोगों की मौत; छत और दीवारें ढही

by Sachin Kumar 19 March 2026, 12:30 PM IST (Updated 19 March 2026, 3:23 PM IST)
19 March 2026, 12:30 PM IST (Updated 19 March 2026, 3:23 PM IST)
19 people killed rain-related incidents Pakistan Karachi

Karachi News : भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से कराची में तबाही मच गई हैं. 19 लोगों की मौत हो गई है और कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बिजली भी गुल हो गई है.

Karachi News : पाकिस्तान का सबसे बड़ा आर्थिक शहर कराची में भारी बारिश, आंधी तूफान और तेज हवाओं ने कहर बरपा दिया है. अभी तक इस आपदा में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. बुधवार की रात में कराची शहर में लोगों के लिए मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. ये मौतें भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से छत और दीवारें गिरने, बिजली का झटका लगने और पेड़ गिरने की वजह से हुई है. पाकिस्तान मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश और तेज हवाओं का भी अनुमान जताया है.

टेलीफोन एक्सचेंज की छत टूटने से हुई मौत

SSP कोरांगी संघार मलिक ने बताया कि एक टेलीफोन एक्सचेंज की छत और दीवार गिरने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई. वह उस वक्त उसके नीचे बैठकर चाय पी रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि बचाव दल अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं और मलबे के नीचे और भी शव दबे हो सकते हैं. बचाव कार्य टीम उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है. साउथ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस असद रज़ा ने गुरुवार की सुबह मीडिया को बताया कि कोरांगी में भी कुछ लोगों के हताहतों होने की खबर है. इस आपदा ने महानगर के निचले और कम आय वाले इलाके वाले लोगों के लिए तबाही मचाई दी है.

इलाके में बत्ती हुई गुल

इसके अलावा कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने एक जनहित संदेश में लोगों को सलाह दी कि वे गुरुवार को अपने घरों में ही रहें और बेवजह बाहर न निकलें. वहीं, बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से दर्जनों फीडर ट्रिप हो गए, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली चल गईं. साथ ही सिंध के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है. सरकार के एक बयान में कहा गया है कि जामशोरो, हैदराबाद, ठट्टा, सुजावल, बादिन, मटियारी, टंडो मुहम्मद खान, टंडो अल्लाह यार, उमरकोट, थारपारकर, संघार, मीरपुरखास, नौशहरो फिरोज, शहीद बेनज़ीराबाद और दादू जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

बचाव कार्यों में जुटी टीम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मलबा हटाने का काम कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि नीचे की तरफ कुछ लोग और दबे हुए हो सकते हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने बताया कि मलिर में 2 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. कराची में अभी भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अगर यह स्थिति बनी रहती है तो इस शहर में अभी और तबाही सकती है. साथ ही बचाव कर्मियों की एक टीम लोगों को सेफ जगह पर लेकर जा रही है और दूसरे इलाकों में उनकी बसावट के लिए काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज, अटका भारत का 1.67 मिलियन टन कच्चा तेल और गैस

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?