Home मनोरंजन न सलमान, न अक्षय और न इमरान, कौन हैं Dhurandhar 2 के बड़े साहब, चेहरा देखकर चौंक जाएंगे आप

न सलमान, न अक्षय और न इमरान, कौन हैं Dhurandhar 2 के बड़े साहब, चेहरा देखकर चौंक जाएंगे आप

by Neha Singh
0 comment
Dhurandhar Bade Sahab

Dhurandhar Bade Sahab: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों में आ चुकी है. धुरंधर 2 का सबसे बड़ा ट्विस्ट है बड़े साहब का फेस रिवील. बड़े साहब का नाम जानकर आप चौंक जाएंगे और आपकी एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी.

19 March, 2026

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों में आ चुकी है. फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. बुधवार को पेड प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर धुरंधर एडिट्स की बहार आ चुकी है. लोग इसका जबरदस्त रिव्यू दे रहे हैं. पहले पार्ट में कई ऐसे सवाल अधूरे रह गए थे, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया था- खासकर कैमियो रोल, जसकीरत सिंह रंगी और ‘बड़े साहब’को लेकर. दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले, ‘बड़े साहब’ के रोल के लिए कई बड़े नामों की चर्चा थी, जिसमें इमरान हाशमी, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के नाम भी शामिल थे. लेकिन, फिल्म रिलीज होने के बाद सभी को झटका लगा है, क्योंकि बड़े साहब का रोल इनमें से किसी भी एक्टर ने नहीं किया. बड़े साहब के लिए आदित्या धर की चॉइस ने सबकों चौंका दिया है. चलिए जानते हैं कौन हैं धुरंधर के बड़े साहब.

पेड प्रीव्यू में कमाए इतने करोड़

फिल्म ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया. धुरंधर का पहला पार्ट कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है. अब ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही लगभग ₹44 करोड़ कमा लिए है, जो एक शानदार रिकॉर्ड है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर पहले दिन की कमाई को भी इसमें जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा आसानी से ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है. एडवांस बुकिंग के मामले में, थिएटर मालिकों ने दर्शकों के रिस्पॉन्स को “जबरदस्त” बताया है. खास बात यह है कि, ईद के त्योहार के मौके पर रिलीज होने की वजह से, फिल्म को क्रेजी रिस्पॉंस मिलने की उम्मीद है.

कौन हैं बड़े साहब

फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज ‘बड़े साहब’ का खुलासा है. एक सीन में, जब हमजा और ‘बड़े साहब’ का आमना-सामना होता है, तो वह भी पूरी तरह से हैरान रह जाता है. यह सीन दिखाता है कि ‘बड़े साहब’ असल में दाऊद इब्राहिम हैं, जिन्हें बिस्तर पर बहुत ही खराब हालत में लेटे हुए दिखाया गया है. हालांकि, इस किरदार को टैलेंटेड एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया हैं. दानिश इक्बाल को देखकर सभी के होथ उड़ जाते हैं.

बड़े साहब बने धुरंधर के यूएसपी

दानिश इससे पहले कई मशहूर प्रोजेक्ट्स जैसे महारानी, अरण्यक, फराज, आखिरी सच, भक्षक, और द हंट: द राजीव गांधी एसेसिनेशन केस में नजर आ चुके हैं, और अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने इस फिल्म में भी एक गहरी छाप छोड़ी है. दानिश इकबाल एक अवॉर्ड-विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर हैं. उन्हें वेब सीरीज “महारानी 2” में दिलशाद मिर्जा के रोल से पहचान मिली. वह हाल ही में नाना पाटेकर की फिल्म “संकल्प” में भी दिखे. वह थिएटर की दुनिया में भी एक जाने-माने नाम हैं. कुल मिलाकर, “धुरंधर 2” इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्मों में से एक बन गई है, और “बड़े साहब” का किरदार इसकी सबसे बड़ी USP बना है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ गाने के अश्लील लिरिक्स से झाड़ा पल्ला; एक्ट्रेस के साथ हुआ धोखा?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?