Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान में चुनाव से पहले धमाका, 12 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान में चुनाव से पहले धमाका, 12 की मौत, कई घायल

by Rashmi Rani 7 February 2024, 4:39 PM IST (Updated 28 October 2025, 11:36 AM IST)
7 February 2024, 4:39 PM IST (Updated 28 October 2025, 11:36 AM IST)
Blast in Pakistan

बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर विस्फोट

आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जोरदार धमाका हुआ। एक निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर हुए इस विस्फोट में करीब 12 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में खानोजई क्षेत्र स्थित निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुआ। विस्फोट के बाद पूरा इलाका छावनी बन गया है।

हादसे में 12 लोगों की मौत

बलूचिस्तान में हुए इस जोरदार धमाके को लेकर पांगुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जेहरी ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने कहा कि बम चुनाव ऑफिस के बाहर एक बैग में रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था।

8 फरवरी को आम चुनाव

बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होना है। जबसे पाकिस्तान में चुनाव की घोषणा हुई है। तभी से लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले कराची और बलूचिस्तान में आतंकी संगठनों ने यहां चुनाव आयोग के दफ्तर को निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?