Grammy Winners 2026: ग्रैमी अवॉर्ड शो के 68वें संस्करण में दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट.
2 February, 2026
म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड ‘ग्रैमी अवॉर्ड’ शो का आयोजन 1 फरवरी को लॉस एंजिल्स में हुआ. यह ग्रैमी अवॉर्ड्स का 68वां संस्करण था. हर कलाकार को इस अवॉर्ड शो का बेहद इंतजार होता है. इस साल भी संगीत के धुरंधरों ने कड़ी टक्कर के बाद ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया, जिसमें कुछ नए तो कुछ पुराने नाम शामिल हैं. हालांकि यह साल भारत के लिए मायूसी भरा रहा. भारत के कई कलाकारों को नोमिनेट किया गया था, लेकिन किसी को अवॉर्ड नहीं मिला. इस साल दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता. यहां देखें बेस्ट एल्बम और ऑडियो बुक से लेकर बेस्ट सिंगर किसने जीती ग्रैमी.
ग्रैमी अवार्ड्स 2026 पूरी विनर लिस्ट
- बेस्ट रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर: केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर
- बेस्ट एल्बम ऑफ़ द ईयर: बैड बनी – डेबी तिरार मास फ़ोटोस
- बेस्ट सॉन्ग ऑफ़ द ईयर: लेडी गागा – अब्राकाडाबरा
- बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम
- बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन, और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (पहला ग्रैमी)
- बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
- बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड
- बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रेविटी
- बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: FKA ट्विग्स – EUSexua
- बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाबरा
- बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम ज़ीरो
- बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस
- बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – GNX
- बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोएची – एंग्जायटी
- बेस्ट म्यूज़िक फ़िल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूज़िक बाय जॉन विलियम्स
- बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूज़िक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास
- बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर
- बेस्ट R&B परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स
- बेस्ट R&B एल्बम: लियोन थॉमस – मट
- विज़ुअल मीडिया के लिए लिखा गया बेस्ट सॉन्ग: गोल्डन फ्रॉम K-पॉप डेमन हंटर्स
भारत के इन कलाकारों को किया गया था नोमिनेट
पंडित रवि शंकर से लेकर ज़ाकिर हुसैन तक, कई कलाकारों को कई बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस साल भी, कई भारतीय कलाकार दौड़ में थे. पंडित रवि शंकर की बेटी और मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर नॉमिनेट हुई थीं. संगीतकार चारु सूरी को भी भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. सिद्धार्थ भाटिया और शंकर महादेवन वाले फ्यूजन बैंड शक्ति को भी बेस्ट वर्ल्ड म्यूज़िक एल्बम के लिए नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, इस बार भारत ग्रैमी में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया.
यह भी पढ़ें- एंटार्कटिका से लेकर त्रेतायुग तक की सैर कराएगी Rajamouli फिल्म, देखने के लिए करना होगा इंतज़ार
