Donald Trump on Qatar Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के गैस प्लांट पर इजरायली हमले को गलत बताया और इससे पल्ला झाड़ लिया है. ट्रंप ने कहा है कि आगे से इजरायल आगे से गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा.
19 March, 2026
इजरायल ने अपने हमले का स्तर बढ़ाते हुए ईरान में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट (साउथ पार्स) पर हमला कर दिया है, जिससे बौखलाया ईरान अब कतर और UAE को निशाना बना रहा है. ईरान ने जवाबी हमला करते हुए कतर में नैचुरल गैस प्लांट (नोर्थ फील्ड) पर हमला किया है. इस बीच इजरायल के पक्के दोस्त ने अमेरिका ने इस हमले से अपना पल्ला झाड़ लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के गैस प्लांट पर इजरायली हमले को गलत बताया और कहा कि अब इजरायल हमला नहीं करेगा.
अमेरिका को नहीं थी जानकारी
ट्रंप ने बुधवार टूथ सोशल हैंडल पर लिखा है, “मिडिल ईस्ट में जो कुछ हुआ उससे क्रोधित होकर इजरायल ने ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड नामक एक प्रमुख सुविधा पर हिंसक हमला किया है. अमेरिका को इस विशेष हमले के बारे में कुछ भी नहीं पता था, और कतर देश किसी भी तरह, आकार या रूप में इसमें शामिल नहीं था, न ही उसे कोई अंदाज़ा था कि ऐसा होने वाला था. दुर्भाग्य से, ईरान को साउथ पार्स हमले से जुडी कोई भी जानकारी नहीं थी, और उसने भी कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर गलत तरीके से हमला किया. “
वादे के साथ दी चेतावनी
ट्रंप ने आगे लिखा ” अब इजरायल इस बहुत जरूरी और कीमती साउथ पार्स फील्ड पर तब तक कोई और हमला नहीं करेगा, जब तक ईरान बेवकूफी कतर पर हमला नहीं करता. लेकिन अगर ईरान ने कतर पर कोई हमला किया, तो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना, पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा. मैं इस लेवल की हिंसा और तबाही की इजाजत नहीं देना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक असर पड़ेगा, लेकिन अगर कतर के LNG पर फिर से हमला होता है, तो मैं ऐसा करने में हिचकिचाऊंगा नहीं.”
कतर और ईरान के बीच बंटा है नैचुरल गैस फील्ड
इजरायल ने बुधवार को ईरान में स्थित दुनिया के सबसे बड़े नैचुरल गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला किया. इस हमले से बौखालए ईरान ने कतर पर मिसाइलें दाग दीं, जिससे कतर में सबसे बड़ी एलपीजी फील्ड (नॉर्थ फील्ड) को नुकसान हुआ है. ईरान ने हमलों से पहले ही चेतावनी जारी की थी, जिसमें सऊदी अरब, UAE और कतर में कई जगहों को खाली करने को कहा गया था. इसमें कहा गया था कि आने वाले कुछ घंटों में इन जगहों पर हमला किया जाएगा. बता दें, दुनिया का सबसे बड़ा LNG फील्ड फारस की खाड़ी में है. यह बड़ा गैस फील्ड मुख्य रूप से ईरान और कतर के बीच बंटा हुआ है, जिसे ईरान में साउथ पार्स और कतर में नॉर्थ फील्ड के नाम से जाना जाता है.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- ईरान में दुनिया के सबसे बड़े नैचुरल गैस फील्ड पर हमला, बौखलाए तेहरान ने कतर पर दागी मिसाइलें
