Home Top News दिवाली और छठ पर रेल सफर होगा आसान, कुछ ही घंटों में होगी अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था

दिवाली और छठ पर रेल सफर होगा आसान, कुछ ही घंटों में होगी अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था

by Sanjay Kumar Srivastava 7 November 2026, 6:17 PM IST (Updated 7 November 2026, 6:20 PM IST)
7 November 2026, 6:17 PM IST (Updated 7 November 2026, 6:20 PM IST)
दीवाली और छठ पर रेल सफर होगा आसान, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम, चलाईं 18,000 स्पेशल ट्रेनें

Special Trains: रेलवे प्रशासन इस साल दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए कई विशेष ट्रेनें चला रहा है. रेलवे आने वाली भीड़ को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है और त्योहारों के दौरान यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. वैष्णव ने कहा कि रेलवे चेयरमैन, जनरल मैनेजरों और डिविजनल रेलवे मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीक समय के दौरान कुछ ही घंटों के भीतर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर कर सकें. दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक करीब 18,000 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं. त्योहार को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल का दौरा कर त्योहारी भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया.

फुट ओवरब्रिज को चौड़ा करने का प्रस्ताव

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रा के व्यस्त समय में भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर विशेष ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के रुकने की जगह) बनाए गए हैं. रेल मंत्री वैष्णव ने आश्वासन दिया कि पिछले साल के अनुभवों से सीख लेते हुए रेलवे लगातार अपनी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है. रेल मंत्री ने और सुधारों की जरूरत पर जोर देते हुए आनंद विहार टर्मिनल को दिल्ली मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और बस स्टैंड से जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज (FOB) पर होने वाली भीड़ की ओर इशारा किया. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत एक सर्वे करें और अगले त्योहारों के मौसम से पहले फुट ओवरब्रिज को चौड़ा करने या सब-वे बनाने की संभावनाओं की जांच करें.

दुर्गा पूजा से छठ तक चलाई गईं 18,000 स्पेशल ट्रेनें

वैष्णव ने कहा कि एक फुट ओवरब्रिज है, जिससे DMRC, RRTS और बस स्टैंड के यात्री आते हैं. इस फुट ओवरब्रिज पर बहुत भीड़ होती है. मैंने अधिकारियों को तुरंत इसका सर्वे करने का निर्देश दिया है. दिवाली और छठ का सीजन खत्म होते ही अगले साल की तैयारियों के तहत या तो इस फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया जाएगा या फिर एक सब-वे बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को इनमें से कोई एक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. अगर किसी और के पास कोई सुझाव है, तो कृपया मेरे कार्यालय से संपर्क करें. हम हर साल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. मंत्री ने बताया कि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए इस साल लगभग 18,000 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिससे दो करोड़ से अधिक यात्रियों को फायदा हुआ.

भीड़ को संभालने के लिए स्टेशनों पर खास इंतजाम

उन्होंने कहा इन विशेष ट्रेनों की वजह से हजारों यात्री सफर कर पाए हैं. इस दिवाली, पूजा और भीड़-भाड़ वाले सीजन में 2 करोड़ से अधिक यात्री यात्रा कर सके हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस के दिन यात्रियों की भारी भीड़ थी, जबकि शनिवार को छोटी दिवाली के दिन भी काफी भीड़ रही. उन्होंने कहा कि छठ से लगभग तीन दिन पहले फिर से यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. मंत्री ने बताया कि संभावित भीड़ को संभालने के लिए हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, शकूर बस्ती और आनंद विहार सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों और टर्मिनलों पर खास इंतजाम किए गए हैं.

वियतनाम यात्रा पर अमित शाह का सवाल : राहुल गांधी बताएं, वहां किससे मिले और क्या था कार्यक्रम

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?