Home Top News अब E100 ईंधन से भी चल सकेंगी कारें! सरकार ने मोटर व्हीकल नियमों में किया बड़ा बदलाव

अब E100 ईंधन से भी चल सकेंगी कारें! सरकार ने मोटर व्हीकल नियमों में किया बड़ा बदलाव

by Sachin Kumar 26 October 2026, 5:52 PM IST
26 October 2026, 5:52 PM IST
E100 and E85 Fuel Cars

E100 Fuel Cars: दुनिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन करते हुए E85 के साथ E100 ईंधन के इस्तेमाल का भी प्रावधान किया है. इस फैसले से उन वाहन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो E85 और E100 ईंधन पर चलने वाले वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

ब्लेंडेड पेट्रोल की जगह लेगा इथेनॉल

इसका मतलब यह है कि अब आने वाले समय में कारों के इंजन प्योर या ब्लेंडेड पेट्रोल की जगह लगभग पूरी तरह इथेनॉल के भरोसे दौड़ सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि जिन लोगों के पास पेट्रोल वाली गाड़ियां हैं वह सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अपनी कार-बाइक में E100 भरवाकर काम चला लें. अगर वह ऐसा करेंगे तो उनकी गाड़ी का इंजन खराब हो जाएगा. ऐसा सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में होगा, जिन्हें इस फ्यूल के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है.

गाड़ी बनाने वाली कंपनियों का होगा रास्ता साफ

मामला यह है कि सरकार ने E85 और E100 इथेनॉल फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके जरिए ऑटो मोबाइल कंपनियों का फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों को तैयार करने और बाजार में उतारने का रास्ता साफ हो जाएगा.

इथेनॉल पर बवाल क्यों? E20 Fuel से गाड़ियों को नुकसान या फायदा; आसान भाषा में जानें फैक्ट्स

सरकार ने नियमों में क्या बदलाव किया?

सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में नियम 115 के तहत एमिशन नॉर्म्स, फ्यूल क्वालिटी और वाहनों की जांच से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया. अलग-अलग उप-नियमों में E85 के साथ E100 का भी उल्लेख किया है. इसका उद्देश्य है कि शत प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों की टेस्टिंग को भी हरी झंडी मिल जाएगी. यह नियम उन कंपनियों के लिए काफी अहम है जो आने वाले समय में 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को बाजार में उतारना चाहती हैं.

पर्यावरण के लिए होगा अनुकूल

E100 से चलने वाली गाड़ियां पर्यावरण के अनुकूल होंगी. इसमें कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन घटेगा. इसके अलावा, कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और अनाज से तैयार होता है. सरकार का मकसद है कि तेजी से क्रूड ऑयल के आयात को कम किया जाए और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिले.

चीनी महंगी होने के पीछे इथेनॉल है कारण? सरकार ने बताई सच्चाई, समझें मिठास के महंगे होने का पूरा गणित

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?