Home Latest News & Updates दिल्लीवालों की मौज! अब यमुना में क्रूज का मजा, सिर्फ 500 रुपये में 40 मिनट की शानदार सैर

दिल्लीवालों की मौज! अब यमुना में क्रूज का मजा, सिर्फ 500 रुपये में 40 मिनट की शानदार सैर

by Preeti Pal 26 October 2026, 10:10 AM IST
26 October 2026, 10:10 AM IST
दिल्लीवालों की मौज! अब यमुना में क्रूज का मजा, सिर्फ 500 रुपये में 40 मिनट की शानदार सैर

Delhi Yamuna River Cruise: दिल्लीवालों के लिए घूमने-फिरने का एक नया और मजेदार ठिकाना तैयार हो रहा है. अब तक आपने दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला और कनॉट प्लेस की सैर तो खूब की होगी, लेकिन अब राजधानी को पानी से देखने का भी मौका मिलने वाला है. दरअसल, दिल्ली में पहली बार यमुना नदी पर क्रूज सफारी शुरू होने जा रही है. खास बात ये है कि इस शानदार सफर का मजा लेने के लिए आपको सिर्फ 500 रुपये खर्च करने होंगे. दिल्ली सरकार सोमवार से ‘नमो यमुना-रिवर सफारी’ का ट्रायल रन शुरू कर रही है. इस पहल का मकसद दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को घूमने का एक नया अनुभव देना है.

500 रुपये में 40 मिनट की सैर

यमुना क्रूज सफारी की सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत और सफर है. इस क्रूज में बैठकर आप करीब 40 मिनट तक नदी की सैर कर सकेंगे. इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है. क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करेगा. एक बार में ज्यादातर 30 लोग इस सफारी का आनंद ले सकेंगे. यानी आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार आउटिंग प्लान कर सकते हैं.

कब से शुरू होगी सर्विस?

दिल्ली सरकार 26 अक्टूबर से इस क्रूज का सॉफ्ट लॉन्च और ट्रायल रन शुरू कर रही है. शुरुआती चार से पांच दिनों तक इसका परीक्षण किया जाएगा. इस दौरान क्रूज की सुरक्षा, संचालन और दूसरी सुविधाओं को परखा जाएगा. बाद में इसका ऑफिशियल उद्घाटन किया जाएगा. हालांकि, आम लोगों के लिए बुकिंग कब शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

पकड़ा गया मुच्छड़ मामा, दिल्ली के मैदान गढ़ी में एक लाख का आरोपी एनकाउंटर में घायल, जानें पूरा मामला

क्या होगी खासियत?

इस क्रूज सफारी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. प्लानिंग के मुताबिक, इसमें इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड बोट का इस्तेमाल किया जाएगा. ये नावें बिजली और सौर ऊर्जा की मदद से चल सकेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. परियोजना के तहत 30 से 40 यात्रियों की क्षमता वाली नावों की व्यवस्था करने की योजना है.

दिल्ली के टूरिज्म को बढ़ावा

यमुना नदी को नेशनल वॉटरवे-110 का दर्जा मिला हुआ है. ये जलमार्ग दिल्ली के जगतपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1,080 किलोमीटर लंबा है. केंद्र सरकार का बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय सोनिया विहार और जगतपुर के बीच पर्यटन सुविधाएं विकसित कर रहा है. इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली सरकार के कई विभागों के साथ समझौता भी किया है.

वीकेंड के लिए नया ऑप्शन

अगर ये योजना सफल रहती है, तो दिल्लीवालों को वीकेंड पर घूमने का एक नया ऑप्शन मिल जाएगा. परिवार के साथ छोटी आउटिंग हो या दोस्तों के साथ कुछ अलग करने का प्लान, यमुना क्रूज सफारी लोगों के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस बन सकती है. फिलहाल ट्रायल रन पूरा होने का इंतजार है.

News Source: ANI

नमो घाट पर एयरफोर्स का पॉवर शो! PM मोदी के सामने राफेल-सुखोई-तेजस की गर्जना

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?