Home Latest News & Updates ईरान नहीं वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप बोले- डील हो चुकी है, चीन भी बनेगा खरीदार!

ईरान नहीं वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप बोले- डील हो चुकी है, चीन भी बनेगा खरीदार!

by Neha Singh
0 comment
India Venezuela Oil Deal

India Venezuela Oil Deal: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. ट्रंप ने कहा कि डील हो चुकी है.

1 February, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला पर कब्जा करने के बाद अब उसके तेल अन्य देशों को बेच रहे हैं, जिसमें भारत का भी नाम शामिल है. डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुेला से तेल खरीदेगा. ट्रंप ने दावा किया है कि भारत के साथ डील हो चुकी है और चीन भी आगे वेनेजुएला के तेल का खरीदार बन सकता है. अमेरिका-ईरान में चल रहे तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं.

‘डील हो चुकी है’

वॉशिंगटन डीसी से फ्लोरिडा जाते समय ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत की. ट्रंप ने कहा, “चीन का स्वागत है, वह आए और तेल पर एक अच्छी डील करे. भारत भी आ रहा है और वे ईरान से तेल खरीदने की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे. तो हमने पहले ही वह डील कर ली है, डील का कॉन्सेप्ट तय हो गया है. लेकिन चीन का स्वागत है, वह आए और तेल खरीदे.” फिलहाल भारती की ओर से इस डील पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा

अमेरिका ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से ट्रंप ने ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वाले देशों को टैरिफ बढ़ाने की धमकी भी दी है, इससे सबसे बड़ा झटका भारत को लगा है, क्योंकि ईरान भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर है. इसके साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति को निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और वह वेनेजुएला का तेल दुनियाभर में बेचना चाहता है. अमेरिका खुद भी 52 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत पर 50 मिलियन बैरल तेल वेनेजुएला से खरीद रहा है.

वेनेजुएला ने भारत से की बात

इससे पहले वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की थी. उन्होंने ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे कई मुद्दों पर भारत से चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश भविष्य में भारत-वेनेजुएला संबंधों को और मज़बूत करने पर सहमत हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि व्यापार, ऊर्जा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- 12 फरवरी को मतदान: बांग्लादेश में चुनावी सरगर्मी के बीच अमेरिका ने जताई राजनीतिक हिंसा की चिंता

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?