Home Top News Japan Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से दहला जापान! रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता, चेतावनी जारी

Japan Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से दहला जापान! रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता, चेतावनी जारी

by Amit Dubey 28 June 2026, 8:04 AM IST (Updated 28 June 2026, 8:05 AM IST)
28 June 2026, 8:04 AM IST (Updated 28 June 2026, 8:05 AM IST)
Japan Earthquake

Japan Earthquake: बीते दिनों वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप (पहले 7.2 और फिर 7.5 तीव्रता) ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 51 हजार से अधिक लोग लापता हैं. राजधानी काराकास समेत भूकंप से प्रभावित कई इलाकों में इमारतें जमींदोज हो गई हैं, जिनके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. उन्हें बचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

वेनेजुएला के इस भूकंप के बाद आज रविवार सुबह-सुबह जापान में एक बार फिर से भूकंप आया है. इसने एक तरह से देश के कई क्षेत्रों को दहला दिया है. हालांकि, इससे अभी तक किसी के हताहत या नुकसान की खबर नहीं है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

जापान के उत्तरपूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप

रविवार सुबह जापान के उत्तरपूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रविवार तड़के पूर्वोत्तर जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जो इस क्षेत्र में आए भीषण भूकंपों की सीरीज का लेटेस्ट मामला है. जानकारी के अनुसार, जापान में रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:25 बजे इवाते प्रान्त के तट से दूर लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) की गहराई पर भूकंप आया. इसने आओमोरी प्रान्त और आसपास के अन्य क्षेत्रों को हिला दिया.

मालूम हो कि जापान में भूकंप और सुनामी का खतरा बना रहता है. हाल ही में कई भूकंप आए हैं, जिनमें गुरुवार को आया 7.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है. शुरुआती अनुमान से इस तीव्रता को संशोधित करके बढ़ा दिया गया है.

सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

आमतौर पर देखा जाता है कि जितना नुकसान भूकंप से नहीं होता है उससे कहीं ज्यादा नुकसान उसके बाद आई सुनामी से हो जाता है. जापान समुद्री तट वाला देश है. भूकंप के बाद यहां सुनामी आने का इतिहास रहा है और उससे कई लोगों की जानें गई हैं. लेकिन इस बार आए भूकंप को लेकर अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी गई है.

जानकारी के अनुसार, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और तत्काल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है. लेकिन तूफानों के मौसम के दौरान आए हालिया भूकंपों की वजह से भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है.

और भी भूकंप आने की चेतावनी

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आगे और भी भूकंप आ सकते हैं. शुक्रवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप यामानाशी प्रांत और आसपास के इलाकों में आया, जो माउंट फुजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित हैं.

अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में महसूस हुए झटके

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?